BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आस्ट्रेलिया प्रो हॉकी लीग में भारत को देगी कड़ी चुनौती

by bnnbharat.com
February 17, 2020
in Uncategorized
आस्ट्रेलिया प्रो हॉकी लीग में भारत को देगी कड़ी चुनौती

आस्ट्रेलिया प्रो हॉकी लीग में भारत को देगी कड़ी चुनौती

Share on FacebookShare on Twitter

भुवनेश्वर: आस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान एरान जालेव्स्की ने कहा है कि बेल्जियम के खिलाफ दो हार के बाद ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ जीत की पटरी पर लौटी उनकी टीम एफआईएच प्रो लीग में भारत के खिलाफ आने वाले दो मैचों के विजयी क्रम को जारी रखना चाहेगी. प्रो लीग में भारत और आस्ट्रेलिया शुक्रवार तथा शनिवार को दो मैच खेलेंगी.

लीग के लिए भारत आए आस्ट्रेलिया के कप्तान ने कहा, “मुझे लगता है कि घर से बाहर भारत में भारत का सामना करना हमारे लिए अहम होगा, क्योंकि यह ओलम्पिक का साल है. भारतीय टीम ने अभी तक अच्छा किया है.”

उन्होंने कहा, “मैचों की तैयारी के लिए हमारे पास एक सप्ताह का वक्त है इसलिए मुझे उम्मीद है कि हम स्थितियों के साथ सामंजस्य बैठा सकते हैं और इस सप्ताह के अंत में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.”

चार मैचों में दो जीत से मिले छह अंकों के साथ आस्ट्रेलिया अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है जबकि भारत ने चार मैचों में से तीन में जीत हासिल की है और वह आठ अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी है.

आस्ट्रेलियाई कोच कोलिन बैच ने कहा कि उनकी टीम दर्शकों से भरे कलिंगा स्टेडियम में होने वाले शोरगुल के साथ खेलने को तैयार है.

उन्होंने कहा, “हम भुवनेश्वर में भारतीय टीम का सामना करने के लिए वापसी कर खुश हैं. प्रो लीग में अभी तक हमारा प्रदर्शन मिलाजुला रहा है. हमें मेजबान टीम से कड़ी टक्कर की उम्मीद है.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बरहरवा प्रखंड में किया गया TB जांच शिविर का आयोजन

Next Post

हमारी टीम दिन-प्रतिदिन मजबूत हो रही है, हर कोई सकारात्मक है: हरमनप्रीत

Next Post
हमारी टीम दिन-प्रतिदिन मजबूत हो रही है, हर कोई सकारात्मक है: हरमनप्रीत

हमारी टीम दिन-प्रतिदिन मजबूत हो रही है, हर कोई सकारात्मक है: हरमनप्रीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d