BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टीम इंडिया की धज्जियां उड़ा देगा ऑस्ट्रेलिया: शेन वॉर्न

by bnnbharat.com
December 24, 2020
in समाचार
टीम इंडिया की धज्जियां उड़ा देगा ऑस्ट्रेलिया: शेन वॉर्न
Share on FacebookShare on Twitter

ऑस्ट्रेलिया: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने टीम इंडिया को दूसरे टेस्ट से पहले कड़ी चेतावनी दी है. वॉर्न का मानना है कि 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया को दूसरे टेस्ट में भी करारी हार का सामना करना पड़ा सकता है. वॉर्न ने कहा कि पहले टेस्ट में जीत दर्ज करने के बाद ऑस्ट्रेलिया अब 26 दिसंबर से शुरू होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट में भी टीम इंडिया की धज्जियां उड़ा देगी.

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट में महज 36 रनों पर समेट कर आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी. भारत के टेस्ट इतिहास में उनका ये सबसे छोटा स्कोर था. शनिवार से शुरू होने वाले सीरीज के दूसरे मैच में कप्तान विराट कोहली नहीं खेलेंगे जो अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण वापस भारत लौट गए हैं. वॉर्न ने ‘फॉक्स क्रिकेट’ के साथ बातचीत करते हुए कहा, ”मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम उनकी धज्जियां उड़ा देगी.”

उन्होंने कहा, ”भारत के पास के एल राहुल जैसे शानदार खिलाड़ी हैं. युवा शुभमन गिल भी टीम में होगा. अजिंक्य रहाणे भी बेहतरीन खिलाड़ी है हमें पता ही है कि चेतेश्वर पुजारा क्या कर सकता है. मोहम्मद शमी का नहीं खेलना भी बड़ा नुकसान है. वह बेहतरीन खिलाड़ी है. मेलबर्न में पिच उसकी गेंदबाजी के अनुकूल भी थी.” 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बड़ी कामयाबी: अल बदर के 4 आतंकी गिरफ्तार

Next Post

अनियंत्रित होकर 40 फीट नीचे गिरी कार, ड्राइवर की मौत

Next Post
खाई में गिरी कार, 3 की मौत, 9 घायल

अनियंत्रित होकर 40 फीट नीचे गिरी कार, ड्राइवर की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d