BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डीन जोन्स का निधन

by bnnbharat.com
September 24, 2020
in समाचार
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डीन जोन्स का निधन
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: डीन जोन्स (Dean Jones) का 59 साल की उम्र में निधन हो गया है. मुंबई में हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हो गई है. बता दें कि आईपीएल के दौरान डीन जोन्स मुंबई में रहकर कमेंट्री कर रहे थे. हाल के समय में सोशल मीडिया पर भी जोन्स काफी एक्टिव रहे थे.

ऑस्टेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने इस बात की जानकारी साझा की है. डीन जोंस की गिनती ऑस्‍ट्रेलिया के बेहतरीन क्रिकेटरों और धाकड़ फील्‍डर के रूप में होती थी.

उन्‍होंने 52 टेस्‍ट, 164 वनडे इंटरनेशनल मैचों में ऑस्‍ट्रेलिया का प्रतिनिधित्‍व किया. टेस्‍ट में 216 और वनडे मैचों में 145 रन डीन जोंस का सर्वोच्‍च स्‍कोर रहा. रनिंग विटवीन विकेट में वे बेहद कुशल माने जाते हैं और तेजी से सिंगल-डबल लेकर स्‍टाइक रोटेट करते रहते थे.

उन्‍होंने टेस्‍ट क्रिकेट में 46.55 के औसत से 3631 रन बनाए जिसमें 11 शतक और 14 अर्धशतक शामिल थे. वनडे इंटरनेशलन में जोंस ने 44.61 के शानदार औसत से 6068 रन बनाए जिसमें सात शतक और 46 अर्धशतक हैं.

टेस्‍ट क्रिकेट में जोन्स ने 34 और वनडे में 54 कैच पकड़े. फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट की बात करें तो 245 प्रथम श्रेणी मैचों में डीन ने 19188 रन बनाए, नाबाद 324 रन फर्स्‍ट क्‍लास मैचों में उनका सर्वोच्‍च स्‍कोर रहा.

जोन्स ने टेस्‍ट क्रिकेट में दो दोहरे शतक बनाए जिसमें भारत के खिलाफ चेन्‍नई (तब का मद्रास) में वर्ष 1986 में खेली गई 210 रन की पारी शामिल है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिरसा ब्लड बैंक मामले में निचली अदालत में चल रही सुनवाई पर रोक

Next Post

पोषण परामर्श केंद्र में विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन, दी गई पोषण संबंधित जानकारी

Next Post
पोषण परामर्श केंद्र में विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन, दी गई पोषण संबंधित जानकारी

पोषण परामर्श केंद्र में विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन, दी गई पोषण संबंधित जानकारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d