BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ऑटो चालक ने की युवक से अश्लील हरकत, विरोध करने पर कर दी हत्या

by bnnbharat.com
February 5, 2021
in समाचार
रि‍श्‍तों का खून: जमीन के लिए मां बाप सहित 6 सदस्यों को काट डाला
Share on FacebookShare on Twitter

जयपुर: युवकों के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने वाला ऑटोरिक्शा चालक जब पुलिस के हत्थे आया तो राजधानी के सांगानेर इलाके में ब्लाइंट मर्डर की गुत्थी सुलझ गई. दरअसल ऑटोरिक्शा चालक मृतक के साथ भी अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती कर रहा था. जब उसने रोका तो आरोपी ने उसे इतना मारा कि उसकी मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी राकुमार अग्रवाल (ऑटोरिक्शा) चलाता है. ये सवाईमाधोपुर का रहने वाला है और जयपुर के सांगानेर इलाके में किराए पर अकेले रहता है. पूछाताछ में पता चला कि उसका चरित्र संदिग्ध है. वो अक्सर युवकों को अपने साथ कमरे पर ले जाता है. शराब पिलाता है. खुद भी शराब पकर नशे में उनके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता है.

पुलिस ने इलके के करीब 80 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल की. उसमें आरोपी का फुटेज सामने आया. पुलिस ने जब उसे पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की तो सारी सच्चाई सामने आ गई. आरोपी शव को ठिकाने लगाने के लिए ऑटोरिक्शा में उसे डालकर सांगानेर पुलिया के पास एक खाली प्लॉट में फेंककर भाग आया. इसी दौरान उसके उधर जाते हुए का फुटेज सीसीटीवी में कैप्चर हो गया.

29 जनवरी को मृतक सागर कुमार चंदेल (30) के भाई ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. सागर टोंक जिले का रहने वाला था और जयपुर के करधनी इलाके में रहता था. अगले दिन उसक शव सांगानेर पुलिया के पास एक खाली प्लॉट पर मिला. उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे.

आरोपी ने बताया कि वो सागर को उसने सांगानेर पुलिया के पास देखा. वो उससे बातचीत कर दोस्ती बनाने लगा. कुछ देर बाद ही उसने खाना खाने और शराब पीने की पेशकश की. सागर तुरंत तैयार हो गया. वो उसे अपने कमरे पर लेकर आया. दोनों ने शराब पी. इसी दौरान आरोपी उससे अप्राकृतिक संबंध बनाने की बात कहने लगा. साबर ने मना किया. आरोपी उसके कपड़े निकालकर जबरदस्ती करने लगा. इसी दौरान मृतक ने पूरा विरोध किया. आरोपी गुस्से में आ गया और उसने उसे खूब मारा. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अपराधियों ने दंपती की हत्या कर उड़ाई दावत, की लूटपाट, पी शराब

Next Post

किसान आंदोलन: समस्या को सुलझाना नहीं चाहती सरकार- शरद पवार

Next Post
राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा पुलवामा और अनुच्छेद 370 का इस्तेमाल :  शरद पवार

किसान आंदोलन: समस्या को सुलझाना नहीं चाहती सरकार- शरद पवार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d