नई दिल्ली:उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के एक गरीब परिवार की बेटी ने अपनी ख्वाहिशों को सच करके दिखाया है. ऑटो चालक ओमप्रकाश सिंह की बेटी मान्या सिंह ने वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया 2020- रनर अप का खिताब जीतकर परिवार के साथ अपने शहर का नाम रोशन किया है. 10 फरवरी बुधवार की रात मुंबई में हुए कार्यक्रम में मान्या वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया 2020- रनर अप चुनी गईं हैं.
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बैतालपुर ब्लॉक के विशुनपुर गांव में एक मिडिल क्लास फैमिली में जन्म लेनी वाली मान्या ने शुरुआती शिक्षा देवरिया में प्राप्त की, मान्या ने लोहिया इंटर कॉलेज में भी पढ़ाई की हैं.मान्या के पिता ओमप्रकाश सिंह मुंबई में ऑटो चलाते हैं. वहीं मान्या की मां मनोरमा देवी मुंबई में ही एक टेलरिंग करती हैं. मान्या का बचपन गरीबी में बीता है. उनके रहन-सहन की वजह से उन्हें उपेक्षा भी सहनी पड़ी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. मान्या सिंह होशियार थी, 12वीं कक्षा में उन्हें बेस्ट स्टूडेंट का अवार्ड भी मिल चुका है.मान्या सिंह ने वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया 2020- रनर अप का खिताब जीतकर खुद के सपनों को नई उड़ान दी है. मान्या की इस उपलब्धि ने उनके माता- पिता को नहीं पहचान दी है. वहीं जहां उन्होंने शिक्षा ग्रहण की वे सभी लोग मान्या की तारीफ करते नहीं थक रहे. मान्या की इस सफलता पर लोहिया इंटर कॉलेज के प्रबंधक अनिल सिंह व गांव के पूर्व प्रधान अशोक सिंह सहित क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है. मान्या सिंह ने लाखों संघर्ष कर रही युवतियों के लिए शानदार उदाहरण पेश किया है.
बता दें कि दिसंबर 2020 में मान्या मिस यूपी चुनी गईं थी. 10 फरवरी बुधवार की रात मुंबई में हुए कार्यक्रम में मान्या वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया 2020- रनर अप चुनी गईं हैं.

