सिक्किम: सिक्किम के लुगनक ला क्षेत्र में हिमस्खलन की वजह से यहां पेट्रोलिंग कर रहे दो अधिकारियों समेत करीब 17 से 18 सैनिक लापता हो गए.
जानकारी के मुताबिक हिमस्खलन के बाद से सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है जिनमें केवल एक सैनिक को छोड़कर बाकी सभी जवान को रिकवर कर लिया गया है. रिकवर किए गए सभी जवान ठीक हैं. वहीं एक जवान की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है.

