BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विमानन कंपनियों के शेयर कोरोनावायरस के कारण गिरे 10 फीसदी तक

by bnnbharat.com
February 28, 2020
in Uncategorized
विमानन कंपनियों के शेयर कोरोनावायरस के कारण गिरे 10 फीसदी तक

विमानन कंपनियों के शेयर कोरोनावायरस के कारण गिरे 10 फीसदी तक

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: रेटिंग एजेंसी इक्रा का कहना है कि कोरोनावायरस के संक्रमण के कारण विमानन क्षेत्र का भविष्य नकारात्मक दिख रहा है.

बीएसई में इंडिगो का परिचालन करने वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन का शेयर 9.99 फीसदी गिरकर 1,229.75 रुपये पर चल रहा था. स्पाइसजेट का शेयर भी 6.06 फीसदी गिरकर 82.10 रुपये पर चल रहा था. परिचालन बंद कर चुकी कंपनी जेट एयरवेज का शेयर भी 4.84 फीसदी गिरकर अपने निचले स्तर 24.55 रुपये पर चल रहा था.

इक्रा के अनुसार, कोरोनावायरस के संक्रमण के कारण अंतरराष्ट्रीय यात्री दक्षिण-पूर्वी एशिया के देशों की टिकटें रद्द कर रहे हैं. इस कारण विमानन क्षेत्र के भविष्य का परिदृश्य नकारात्मक हो गया है.

चीन के बाहर भी कोरोनावायरस के फैलने के चलते वैश्विक बाजार में गिरावट का दौर जारी है. इसकी वजह से निवेशक बाजार से पैसा निकाल रहे हैं. लगातार छह दिनों से बाजार में गिरावट दर्ज की जा रही है. इन छह दिनों में निवेशकों को करीब 10 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है.

विश्लेषकों के अनुसार, निवेशकों का पिछले सप्ताह तक मानना था कि यदि चीन ने कोरोनावायरस के संक्रमण पर काबू पा लिया, तो वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इस आपदा का मामूली असर पड़ेगा. लेकिन संक्रमित लोगों के नए मामले सामने आते जाने से निवेशकों की धारणा बदली है और वे आर्थिक नरमी को लेकर चिंतित हो उठे हैं.

डॉलर के मुकाबले आज रुपये में भी भारी गिरावट देखने को मिली. आज रुपया 38 पैसे की गिरावट के बाद 71.93 के स्तर पर खुला. पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.55 के स्तर पर बंद हुआ था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मजदूरी करने दिल्ली आया ताहिर कैसे बना बड़ा कारोबारी

Next Post

कोरोना वायरस का कहर: फेसबकु का सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस F8 रद्द

Next Post
कोरोना वायरस का कहर: फेसबकु का सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस F8 रद्द

कोरोना वायरस का कहर: फेसबकु का सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस F8 रद्द

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d