संवाददाता,
रांची: रांची में दुर्गा पूजा की धूम है, लाखों रुपये के पंडाल बनाये गये हैं जिसको लोग भी खूब पसंद कर रहे हैं.वहीं इस चका-चौंध से दूर हटकर ऐसा एक शक्स है हातमा बस्ती में रहने वाला अविनाश मुंडा जो अपनी हाथों से देवी दुर्गा मां की प्रतिमा और पंडाल बनाकर, 9 दिन का उपवास रखकर मां की पूजा अर्चना कर रहें हैं. अविनाश मुंडा की यह पहल लोगों को बरबस अपनी ओर आकर्षित कर रही है. अविनाश मुंडा दुर्गा मां के 9 दिनों की पूजा को अपने अंदाज से मना रहे हैं.
वहीं इस अवसर पर देवी के प्रति आस्था प्रकट करने के लिए कहीं नृत्य पेश किए जाते हैं तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा दुर्गा पूजा होती है. दुर्गा पूजा पश्चिम बंगाल में बहुत धूम-धाम से मनाई जाती है. माना जाता है कि जब दुर्गा पूजा का आरंभ हुआ तो कला का भी इससे जुड़ाव हुआ.

