BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #AwardForRamayan

by bnnbharat.com
April 27, 2020
in Uncategorized
ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #AwardForRamayan

#AwardForRamayan trended on Twitter

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: रामानंद सागर की रामायण में राम का किरदार निभाकर सभी के दिलों में खास जगह बना चुके अभिनेता अरुण गोविल एक बार फिर चर्चा में हैं. हाल ही में अरुण गोविल ने सोशल मीडिया पर अवॉर्ड न मिलने को लेकर एक सवाल का जवाब दिया था. इसके बाद सोमवार सुबह से ही ट्विटर पर #AwardForRamayan ट्रेंड करने लगा. इसके बाद अब अरुण गोविल ने इसपर एक बार फिर से अपनी प्रतिक्रिया दी है.

याद दिला दें कि हाल ही में अरुण गोविल ने ट्विटर पर कुछ सवालों के जवाब दिए थे. ऐसे में एक सवाल अवॉर्ड से भी जुड़ा था. सवाल में पूछा था कि, ‘आपका योगदान अभिनय जगत में कमाल है, खासकर रामायण में, लेकिन आपको रामायण के लिए भी किसी पुरस्कार से सम्मानित नहीं किया गया…?’

इस सवाल का जवाब देते हुए अरुण गोविल ने कहा था, ‘चाहे कोई राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार, मुझे आज तक किसी सरकार ने कोई सम्मान नहीं दिया है. मैं उत्तर प्रदेश से हूं, लेकिन उस सरकार ने भी मुझे आज तक कोई सम्मान नहीं दिया और यहां तक कि मैं पचास साल से मुंबई में हूं, लेकिन महाराष्ट्र की सरकार ने भी कोई सम्मान नहीं दिया.’

अरुण गोविल के इस बयान के बाद से ही सोशल मीडिया पर #AwardForRamayan ट्रेंड करने लगा. इसके बाद एक ट्वीट करते हुए अरुण गोविल ने लिखा, ‘मेरा मंतव्य, प्रश्न का उत्तर देना था. कोई अवॉर्ड पाने की आकांक्षा नहीं थी. हालांकि राजकीय सम्मान का अपना अस्तित्व होता है पर दर्शकों के प्यार से बड़ा कोई अवॉर्ड नहीं होता जो मुझे भरपूर मिला है. आप सभी के असीम प्रेम के लिए सप्रेम धन्यवाद.’

मेरा मंतव्य, प्रश्न का उत्तर देना था।कोई अवार्ड पाने की आकांक्षा नहीं थी।
हालाँकि राजकीय सम्मान का अपना अस्तित्व होता है पर दर्शकों के प्यार से बड़ा कोई अवार्ड नहीं होता जो मुझे भरपूर मिला है। आप सभी के असीम प्रेम के लिए सप्रेम धन्यवाद 🙏! #Ramayan #AwardforRamayan https://t.co/mBEC74tK43

— Arun Govil (@arungovil12) April 27, 2020

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना वायरस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों से की बात, कहा- लॉकडाउन का मिला लाभ

Next Post

कोरोना कहर से रांची की स्थिति बिगड़ी, CRPF जवानों ने संभाली कमान

Next Post
कोरोना कहर से रांची की स्थिति बिगड़ी, CRPF जवानों ने संभाली कमान

कोरोना कहर से रांची की स्थिति बिगड़ी, CRPF जवानों ने संभाली कमान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d