जमशेदपुर: ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए जमशेदपुर शहर में स्कूली छात्र- छात्राओ के द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई. रैली साकची गोलचक्कर से निकलकर जुबली पार्क मोड़ होते हुए शहर की भ्रमण कर नाटक के माध्यम से लोगो को ट्रैफिक नियम के प्रति जागरूक करवाया.

शहर में स्कूली छात्र- छात्राओ ने ट्रैफिक नियम का जानकारी देने के लिए शनिवार को साकची गोलचक्कर से रैली निकाल कर जुबली पार्क मोड़ पर पहुंची. इस दौरान स्कूली छात्रों ने हाथों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने वाले स्लोगन लिखे तख्तियां लेकर सड़क पर आने जाने एले लोगो को जागरूक किया साथ ही राहगीरों से अनुरोध किया कि वे वाहन चलाते वक्त हेलमेट तथा सीटबेल्ट का उपयोग करें. वहीं चौक चुराह में नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर स्कूली छात्रों के द्वारा नाटक के माध्यम से लोगों के बीच जागरूकता फैलाई गई.

