BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

साइबर अपराध को रोकने में जागरूकता और सावधानी सबसे महत्वपूर्ण: पुलिस अधीक्षक

by bnnbharat.com
August 31, 2020
in Uncategorized
साइबर अपराध को रोकने में जागरूकता और सावधानी सबसे महत्वपूर्ण: पुलिस अधीक्षक
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने साइबर अपराध के प्रति जिलावासियों को जागरूक करते हुए कहा है की आज के समय में अधिकांश लोग सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े हैं, क्योंकि वर्तमान समय में यह माध्यम सूचनाओं का आदान-प्रदान करने का सबसे सरल माध्यम बन चुका है.

आज के समय में किसी न किसी सोशल नेटवर्किंग साईट से हर व्यक्ति जुड़ा है. सोशल मीडिया ने जिस तेजी लोगों के जीवन में अपनी जगह बनाई है, उसके दुष्परिणाम भी सामने आने लगे हैं. तात्पर्य है कि जब सोशल मीडिया का इस्तेमाल गलत चीजों के लिए होने लगता है.

वर्तमान समय में साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका इजाद किया है. हर रोज किसी न किसी का फर्जी फेसबुक अकाउंट या फेसबुक हैक कर रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों को मैसेंजर के जरिये मैसेज भेजकर अपने खाते में ऑनलाइन रुपये मांगते हैं.

इसके लिए साइबर अपराधी सबसे पहले आपके फेसबुक एकाउंट से आपकी फोटो डाऊनलोड कर एक नया एकाउंट बना कर तैयार कर लेते हैं और आपसे जुड़े मित्रों, रिस्तेदारों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर उनसे जुड़ कर पैसों की मांग करते हैं.

कभी-कभी परिजनों का एक्सीडेंट हो गया है, इसलिए अर्जेंट पैसों की मांग की जाती है और लोग कभी-कभी एक्सीडेंट की बात सुनकर पैसे ट्रांसफर भी कर देते हैं.

ऐसे में यदि आपका कोई दोस्त फोन करने की बजाय फेसबुक मैसेज के जरिए रुपये मांगता है तो समझ लिजिए कि आपका दोस्त नहीं. किसी ने उसका फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया है. दोस्त के फेसबुक अकाउंट का इस्तेमाल कर आपसे ठगी करने की फिराक में है. रुपये ट्रांसफर करने से पहले फोन पर उससे बात जरूर कर जांच लें.

सोशल नेटवर्क के प्रयोग के दौरान बरतें सावधानी और सतर्कता-

 

  1. अपना यूजर आइडी एवं पासवर्ड किसी से शेयर न करें.

 

  1. हमेशा पासवर्ड मजबूत बनाएं, जिसमें एल्फावेट, न्यूमैरिक, स्पेशल करेक्टर शामिल हो.

 

  1. अपनी निजी जानकारियां व फोटो पोस्ट करने में सावधानी बरतें.

 

  1. किसी भी अनजान लिंक व मैसेज पर क्लिक करने से बचे.

 

  1. अनजान व्यक्ति से फ्रेंडशिप न रखे, लाइव लोकेशन शेयर न करें.

 

  1. स्मार्ट फोन में हमेशा स्क्रीन लाक व पासवर्ड लगाकर रखें.

 

  1. साइबर कैफे में सोशल नेटवर्किंग साइट का प्रयोग करने के बाद लॉग आउट जरूर करें.

 

  1. साइबर अपराध से बचने के लिए फेसबुक, इंस्टाग्राम, ईमेल पर आने वाले अनजान लिंक को क्लिक कर कोई जानकारी न भरें. मॉल, पेट्रोल पंप आदि पर मिलने वाले कूपनों पर अपनी पर्सनल डिटेल शेयर न करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शिक्षा प्रेमी ने समाजसेवा में बनाई पहचान, जरूरतमंद के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Next Post

Coronavirus: जानें इम्यूनिटी कमजोर बताने वाले 5 लक्षण

Next Post
Coronavirus: जानें इम्यूनिटी कमजोर बताने वाले 5 लक्षण

Coronavirus: जानें इम्यूनिटी कमजोर बताने वाले 5 लक्षण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d