रांची: वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव एवं लोगों के मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आज कोडरमा जिला के सपही सैवयाटाड पंचायत के विभिन्न वन क्षेत्रों में सेवासदन होली फैमिली हॉस्पिटल द्वारा जागरूकता अभियान सामग्री वितरण शिविर का आयोजन किया गया.
Also Read This: सिर्फ घरों की लाइटें बंद करें, स्ट्रीट लाइट और घरेलू उपकरण नहीं: बिजली मंत्रालय
कोरोना वायरस पर महत्वपूर्ण जानकारी के साथ सोशल डिस्टेंस को बनाकर रखने, कम से कम चार से पांच बार अपने हाथों को साबुन से धोने, घर के अंदर ही रहने एवं अति आवश्यक होने पर बाहर निकलने तथा मास्क का प्रयोग, जरूरतमंदों की सहायता करने पर जोर दिया गया.
सेवा सदन होली फैमिली हॉस्पिटल कोडरमा की संयोजिका सिस्टर लीला जोश ने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग 400 ग्रामीणों को मास्क वितरण किया गया. इस अवसर पर संस्था के पर्यवेक्षक सुनील कुमार दास एवं दिलीप कुमार पांडे मुख्य रूप से उपस्थित थे.

