राँची:- लोहरदगा स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल के पैसेंजर सिक्योरिटी सेल एवं रेल सुरक्षा बल लोहरदगा द्वारा ट्रेन संख्या 08635 (सासाराम – रांची) स्पेशल ट्रेन के यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया.
इस जागरूकता अभियान के तहत लोगों को सिक्योरिटी हेल्पलाइन नम्बर 182 के बारे में विस्तार से बताया गया साथ ही ट्रेनों में फेंके जाने वाले पत्थर के खतरे एवं इसके घातक दुष्परिणाम के बारे में भी लोगों को बताया गया.
बता दें कि इसअभियान के दौरान बड़ी संख्या में यात्रीगण एवं रेलवे कर्मचारी उपस्थित थे.

