ठाकुरगंज एमानुएल हॉस्पिटल एसोसिएशन एंड फ्रीविल बेपटिस्ट सोसायटी के सौजन्य से कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर ठाकुरगंज एरिया में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. वहीं, बीते दिनों ठाकुरगंज शहर के साथ साथ इलाके के अलग-अलग हिस्सों के गाँव-कस्बों में जागरूकता अभियानके तहत नुक्कड़ नाटक पेश किया. स्थानीय लोगों को हाथ धोने, मास्क का इस्तेमाल, सॉसल डिस्टेंस बनाए रखने को लेकर प्रेरित किया. गाँव के दर्जनों जरुरतमंदों को राशन वितरण किया गया. उत्साहवर्धन के लिए बच्चों को दिया गया बिस्किट, एमानुएल हॉस्पिटल एशोसिएसन के सेवा से ग्रामीण काफी खुश, संगठन ने इससे पूर्व हजारों जरुरतमंदों को वितरण कर चुके है राशन किट.

