रेलवे सुरक्षा बल थाना हटिया एवं जीआरपी थाना हटिया के संयुक्त तत्वाधान में 26 जून को होने वाले इंटरनेशनल ड्रग एब्यूज एंड इलिसिट ट्रैफिकिंग डे के उपलक्ष्य में जागरूकता अभियान हटिया मार्केट, रेलवे कॉलोनी हटिया, ऑफिसर कॉलोनी हटिया एवं हटिया स्टेशन से सटे इलाकों में चलाया गया.
इस दौरान बैनर और प्लेकार्ड के माध्यम से लोगों को ड्रग्स से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया. साथ ही साथ पंपलेट का डिस्ट्रीब्यूशन भी किया गया. आज के इस अभियान का स्लोगन ‘ड्रग्स को ना एवं जिंदगी को हां’ था.


