रांची: रेल थाना रांची द्वारा आरपीएफ से समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से रेलवे प्लेटफार्म रांची एवं मुख्य द्वार पर आने जाने वाले यात्रियों के बीच कोरोना वायरस से बचाव एवं उसके रोकथाम को लेकर विशेष सर्तकता बरतने हेतू जागरूकता अभियान चलाया गया.
बता दें कि यह अभियान जीआरपी थाना प्रभारी रमेश कुमार के नेतृत्व में चलाया गया. लाउडीस्पिकर से प्रचार कराते हुए यात्रियों को बीच कोरोना वायरस से बचाव से संबंधित जानकारियां एवं प्रतियां बांटी गयी.
वहीं सभी यात्रियों से अपील की गयी की अपने-अपने क्षेत्र में जाकर कोरोना वायरस से बचने हेतु जागरूकता अभियान चलाये.

