BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नोवल कोरोना वायरस को लेकर रांची सिविल कोर्ट में जागरूकता अभियान की शुरुआत

by bnnbharat.com
March 16, 2020
in Uncategorized
नोवल कोरोना वायरस को लेकर रांची सिविल कोर्ट में जागरूकता अभियान की शुरुआत

नोवल कोरोना वायरस को लेकर रांची सिविल कोर्ट में जागरूकता अभियान की शुरुआत

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: सिविल कोर्ट में नोवल कोरोना वायरस पर जागरूकता अभियान चलाया गया तथा कोर्ट के कर्मचारियों के बीच हैंड सेनिटाईजर, हैंण्डवाॅश तथा मास्क का वितरण किया गया. इस अभियान के तहत कोरोना वायरस फैलने के कारण तथा उसके बचाव संबंधी उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी.

रिम्स के चिकित्सक-सह’ कोविड-19 टीम के सदस्य डाॅ. दिवेश कुमार ने सबको साथ मिलकर कोरोनावायरस से लड़ने की बात कहीं. उन्होंने कहा कि बार-बार हाथ धोएं. जब अपके हाथ स्पष्ट रूप से गंदे न हों, तब भी अपने हाथों को अल्कोहल आधारित हैंडवाॅश या साबुन और पानी से साफ करें.

छींकते और खांसते समय, अपना मुंह व नाक टिशू/रूमाल से ढकें. अगर आपको बुखर, खांसी और सांस लेने में कठिनाई है, तो डाॅक्टर से संपर्क करें. डाॅक्टर से मिलने के दौरान अपने मुंह और नाक को ढंकने के लिए मास्क/कपड़े का प्रयोग करें. उन्होंने यह भी कहा कि यह आवश्यक नहीं हैं कि सभी लोग मास्क पहनें बल्कि जो भी संदिग्ध व्यक्ति हैं, उन्हें मास्क पहनने की सलाह दी.

उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना वायरस के लक्षण हैं, तो कृपया राज्य हेल्पलाइन नंबर या स्वास्थ्य मंत्रालय की 24×7 हेल्पलाईन नंबर 011-23978046 पर काॅल करें. खांसी और बुखार का अनुभव हो रहा हो, तो किसी के साथ संपर्क में ना आयें. अपनी आंख, नाक या मुंह को ना छूये. सार्वजनिक स्थानों पर ना थूकें. उक्त बातें रिम्स के चिकित्सक ने लोगों से कहीं.

जागरूकता अभियान के दौरान उपस्थित लोगों को कोरोना वायरस से संबंधित पम्पलेट एवं मास्क भी बांटे गये. लोगों ने इस जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा कोरोनावायरस के संबंध में कई सवाल पुछे. रिम्स से आयी टीम के द्वारा उन सभी सवालों का उत्तर दिया गया तथा प्रयास किया गया कि कोरोना वायरस के संबंध में हुई भ्रांतियों को दूर किया जा सके.

मौके पर उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारियों ने भी उपस्थित लोगों से उक्त कोराना वायरस नामक महामारी से निपटने के लिए संबंधित एहतियात बरतने की बातें कहीं.

झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष-सह- न्यायाधीश एच.सी. मिश्रा ने निर्देश दिया है कि जेल, सम्प्रेक्षण गृह, महिला प्रोबेशन होम तथा सभी शेल्टर होम्स में कोरोना वायरस के संबंध में जागरूकता फैलायी जायेगी तथा प्रयाप्त सामग्रियों का भी वितरण किया जायेगा तथा साफ-सफाई का भी ख्याल रखा जायेगा ताकि इन जगहों पर इस महामारी का असर न हो. साथ ही साथ इन जगहों पर आनेवाले मुलाकातियों पर भी नजर रखा जायेगा.

न्यायाधीश के द्वारा यह भी निर्देश दिया गया है कि डालसा पारा लीगल वाॅलिन्टियर्स को ट्रेनिंग के माध्यम से कोरोना वायरस के संबंध में संपूर्ण जानकारी दे, जिससे कि जागरूकता फैलें.

इस अवसर पर एजेसी सचिन्द्र कुमार पाण्डे, एजेसी दिवाकर पाण्डे, डालसा सचिव अभिषेक कुमार, निबंधक व्यावहार न्यायालय रांची के मनिष कुमार, रिम्स के चिकित्सक डाॅ. दिवेश कुमार, एपपी, पपी, पैनल अधिवक्ता, पीलएवी, न्यायिककर्मी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची विश्वविद्यालय 28 बीएड कॉलेजों को देगा एफीलिएशन एक्सटेंशन

Next Post

पक्षकारों ने दाखिल किया तालाक का ओवदन, डालसा ने दंपत्तियों को मिलाया, दंपत्तियों ने खाई साथ जीने-मरने की कसमें

Next Post
पक्षकारों ने दाखिल किया तालाक का ओवदन, डालसा ने दंपत्तियों को मिलाया, दंपत्तियों ने खाई साथ जीने-मरने की कसमें

पक्षकारों ने दाखिल किया तालाक का ओवदन, डालसा ने दंपत्तियों को मिलाया, दंपत्तियों ने खाई साथ जीने-मरने की कसमें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d