BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को लेकर जागरूकता रथ हुआ रवाना

by bnnbharat.com
January 19, 2021
in समाचार
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को लेकर जागरूकता रथ हुआ रवाना
Share on FacebookShare on Twitter

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला परिवहन कार्यालय के द्वारा सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा के प्रति आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में 32 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है. जिसके तहत विगत दिवस को क्षेत्र की सांसद गीता कोड़ा, स्थानीय चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा, जिला उपायुक्त अरवा राजकमल, पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा एवं सभी विभागों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन करते हुए जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर वृहत प्रचार-प्रसार हेतु क्षेत्र भ्रमण के लिए रवाना किया गया.

परिवहन कार्यालय के द्वारा इस संपूर्ण माह में जन जागरूकता के उद्देश्य से विभिन्न प्रमुख स्थानों पर अलग-अलग समय में कई कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं. जिसके तहत 26 जनवरी  झंडोत्तोलन स्थल पुलिस लाइन मैदान में सड़क सुरक्षा से संबंधित झांकी का प्रस्तुतीकरण की जाएगी. जबकि 9 फरवरी 2021, मंगलवार संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी के उपस्थिति में चाईबासा में पूर्वाह्न 9ः00 बजे से मध्याह्न 12ः00 बजे तक एवं चक्रधरपुर अपराह्न 2ः00 बजे से अपराह्न 4ः00 बजे तक प्रमुख स्थानों पर सड़क सुरक्षा से संबंधित नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति एवं आम जनता को सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी देना तथा बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट बांधे वाहन चलाने वाले व्यक्तियों को पुष्प भेंट किया जाएगा.

12 फरवरी को टाटा कॉलेज चाईबासा में पूर्वाह्न 11ः00 बजे कॉलेज के छात्र-छात्राओं हेतु सड़क सुरक्षा से संबंधित एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन होगा और 17 फरवरी  को समाहरणालय परिसर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख स्थल होते हुए पूर्वाह्न 11ः00 बजे से सड़क सुरक्षा जागरूकता बाइक रैली आयोजित की जाएगी. जिसमें 25 बालिका 25 बालक शामिल होंगे और यह रैली समाहरणालय परिसर से ताम्बो चौक, टूंगरी, पोस्ट ऑफिस, शहीद पार्क, बस स्टैंड होते हुए पिल्लई हॉल से पोस्ट ऑफिस चौक, महुलसाई होते हुए रूंगटा गार्डन होकर पुनः संमाहरणालय परिसर में समाप्त होगी.

18 जनवरी  से 17 फरवरी तक संपूर्ण जिला क्षेत्र में कार्यपालक अभियंता, राष्ट्रीय उच्च पथ चाईबासा एवं कार्यपालक अभियंता, राजकीय पथ प्रमंडल, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के निर्देशन में दुर्घटना संभावित स्थलों में अवस्थित घातक गड्ढों की मरम्मती, गति अवरोधक-संकेतक लगाना, सड़क के दोनों किनारों जंगल-झाड़ी की साफ सफाई कराना तथा मुख्य सड़कों के संकीर्ण मोड़ों के दोनों तरफ रिफ्लेक्टिव संकेत लगाना भी शामिल किया गया है. जबकि जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशन में संबंधित विद्यालयों में सड़क सुरक्षा माह की निर्धारित अवधि में जिला अंतर्गत संचालित 10 वीं एवं 12वीं विद्यालयों में से कम से कम 10 विद्यालयों में सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित करवाया जा रहा है और सदर अस्पताल-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फर्स्ट एड एवं सीपीआर का प्रशिक्षण स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं स्थानीय समाजसेवियों को प्रदान किया जा रहा है.

साथ ही  उत्पाद विभाग के द्वारा संपूर्ण जिला क्षेत्र में पुलिस विभाग से समन्वय स्थापित कर सभी मुख्य मार्गों में अवस्थित लाइन होटलों-ढाबा का औचक निरीक्षण करते हुए अवैध रूप से शराब की बिक्री-सेवन पर रोक लगाना, साथ ही विभिन्न स्थलों में अपने माध्यम से मद्यपान निषेध संबंधी दीवार लेखन करवाना का काम किया जाएगा.

इस दौरान  सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी-अंचलाधिकारी की उपस्थिति में प्रखंड परिसर में सड़क सुरक्षा माह के प्रारंभ में प्रखंड कार्यालय परिसर में सभी प्रखंड कर्मियों, प्रखंडों में अवस्थित सभी विभागों के पदाधिकारियों-कर्मी एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ शपथ ग्रहण करना सुनिश्चित करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों के नेतृत्व में स्थानीय बाजार-मुख्य स्थलों में पदयात्रा कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा और पेट्रोल पंप संचालक एवं वाहन विक्रेता-डीलर अपने क्षेत्र अंतर्गत सड़क सुरक्षा माह की निर्धारित अवधि में नो हेलमेट-नो पेट्रोल-नो हेलमेट-नो वेहिकल के पोस्टर का प्रदर्शन एवं परिवहन विभाग द्वारा निर्देशित सभी सुरक्षा मानकों का प्रदर्शन करना सुनिश्चित करेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

9 साल के अपहृत बच्चे को कराया गया मुक्त, युवक से पूछताछ जारी

Next Post

गाबा में ढहा ऑस्ट्रेलिया का किला, भारत के वीरों ने लहराया तिरंगा

Next Post
गाबा में ढहा ऑस्ट्रेलिया का किला, भारत के वीरों ने लहराया तिरंगा

गाबा में ढहा ऑस्ट्रेलिया का किला, भारत के वीरों ने लहराया तिरंगा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d