उत्तर प्रदेश: कोरोना वायरस के रूप में फैली महामारी भारत समेत पूरी दुनिया में आतंक फैला रही है. भारत मे 80 हजार संक्रमित हो चुके हैं और दो हजार से ज्यादा लोग इस भयंकर बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं.
इसी बीच एक संस्था कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों में जनजागरूकता हेतु सड़क पर जागरूकता संदेश लिख रही है. कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के प्रानछपरा से संचालित होने वाला सामाजिक संस्था ग्रामीण गौरव फाउंडेशन के सदस्य निरंतर सेवा भाव से जरूरतमंदों की सेवा में लगे हुए हैं.
इसी कड़ी में लोगों के अंदर जागरूकता फैलाने हेतु कस्बे सहित तमाम जगहों पर संस्था द्वारा जागरूकता संदेश लिखे जा रहे हैं. 2 मीटर की दूरी, मास्क है जरूरी, घर पर रहे सुरक्षित रहें आदि जैसे स्लोगन्स लगातार सड़कों पर लिखे जा रहे हैं जिससे कि लोग संक्रमण से बचने वाले उपाय अपनाएं.
संस्था के सदस्य राजू, रिंटू, प्रदीप शर्मा, संदीप, रामसेवक,आदि रात को जब सड़क बिल्कुल खाली होती है तब इन संदेश को सड़कों पर लिखते हैं.

