रांची:- रांची जिला के विभिन्न पंचायतों में टीकाकरण का कार्य जारी है. अलग-अलग पंचायत भवनों में रोस्टर अनुसार लोगों को कोविड-19 का टीका दिया जा रहा है .
कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए पंचायत स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है. 60 वर्ष से ऊपर और 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है. इस कार्य में स्वास्थ्य सहिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं.
विभिन्न पंचायतों में स्वास्थ्य सहिया दीवार लेखन के माध्यम से लोगों को कोविड-19 टीकाकरण के प्रति जागरूक कर रही हैं. लोगों को टीकाकरण के लिए पास के टीकाकरण केंद्र पहुंचकर टीका लगाने के बारे में बताया जा रहा है. कोरोना संक्रमण से संबंधित लक्षण पाए जाने पर जांच और बचाव को लेकर भी दीवार लेखन के माध्यम से लोगों को जानकारी दी जा रही है.

