BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कुपोषण मुक्त समाज को लेकर जागरूकता कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

by bnnbharat.com
March 13, 2020
in Uncategorized
कुपोषण मुक्त समाज को लेकर जागरूकता कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
Share on FacebookShare on Twitter

सुभाष प्रसाद सिंह,

जामताड़ा: जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर पंचायत के विभिन्न गांवों-मुहल्लो में पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत कई जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं‌, बच्चे एवं धात्री माताओं का हीमोग्लोबिन एवं एनीमिया की जांच की गई. विशेषकर महिलाओं को हरी पत्तेदार ‌साग-सब्जियां एवं मौसमी फलो का सेवन करने की सलाह दी गई ताकि शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा संतुलित रहे.

इस दौरान पुरुष पकवान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. जिसमें बेहतर एवं पौष्टिक भोजन बनाने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. सुमन मुखर्जी प्रथम स्थान एवं निर्मल चंद्र महतो ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सीडीपीओ, डॉक्टर एवं स्वस्थ भारत प्रेरकों के द्वारा 10 महिलाओं की गोद भराई की गई एवं पांच बच्चों का अन्नप्राशन करवाया गया.

मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप ने कहा कि पुरुषों को पोषण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए क्योंकि अधिकतर घरों में पुरुष घर के मुखिया होते हैं जो परिवार एवं बच्चों की जिम्मेदारियों को निभाते हैं. अगर पुरुष कुपोषण को लेकर जागरूक होंगे तभी एक परिवार कुपोषण मुक्त बन सकता है.

महिलाओं को भी घर के काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य एवं बच्चे के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए. कुपोषण के शिकार होने पर पौष्टिक आहार एवं कुपोषण के संदर्भ में बच्चों एवं ग्रामीण लोगों को विस्तृत जानकारियां दी गई. कुपोषण के मटके को फोड़ कर सभी को कुपोषण मुक्त जिला बनाने के लिए शपथ ग्रहण कराया गया.

कार्यक्रम के दौरान सीडीपीओ नाला, स्वास्थ्य भारत प्रेरक चिकित्सा पदाधिकारी, एएनएम, सहिया एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Next Post

HC ने कहा कि साइबर सेल के पास टिकटॉक अकाउंट बंद कराने का अधिकार नहीं

Next Post
HC ने कहा कि साइबर सेल के पास टिकटॉक अकाउंट बंद कराने का अधिकार नहीं

HC ने कहा कि साइबर सेल के पास टिकटॉक अकाउंट बंद कराने का अधिकार नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d