BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गजब का रेस्पांस, शनिवार नो कार अभियान में शामिल हुए राजधानीवासी

by bnnbharat.com
April 3, 2021
in समाचार
गजब का रेस्पांस, शनिवार नो कार अभियान में शामिल हुए राजधानीवासी
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः राजधानी रांची को प्रदूषण मुक्त बनाने के लक्ष्य को लेकर रांची नगर निगम की ओर से संचालित शनिवार नो कार अभियान का आज शनिवार को चौथा हफ्ता है. अभियान ने अपने एक माह का सफर पूरा कर लिया है. अभियान के तहत रामदयाल मुंडा पार्क से मेन रोड होते हुए मोरहाबादी के रामदयाल मुंडा तक लोगों ने साइकिल चलाई. नगर निगम के सिटी मैनेजर विजेंद्र कुमार, उप नगर आयुक्त कुंवर सिंह, पार्क मैनेजर नंद कुमार बड़ाईक ने साइकिल चलाकर लोगों को जागरुक किया.

जागरुकता अभियान में रांची कॉलेज के छात्रों ने भी भाग लिया. सुबह 7:00 बजे इसकी शुरुआत हुई. इसमें उपनगर नगर आयुक्त शामिल हुए. उप नगर आयुक्त कुंवर सिंह ने कहा कि लोगों को एक दिन कम से कम कार छोड़कर साइकिल का प्रयोग करना चाहिए. इससे हमारा पर्यावरण बेहतर होगा. अभियान के प्रति आम लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से युवाओं और निगम के कर्मचारियों ने संवाद भी किया.

इस अभियान में पूरे शहर की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निगम की ओर से लगातार जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है. यही कारण है कि इसमें हर गुजरते दिन के साथ लोगों की भागीदारी बढ़ रही है. अभियान के चौथी हफ्ते में एक बार फिर सड़कों पर आम दिनों की अपेक्षा वाहनों की संख्या कम दिखी. रांची नगर निगम के आयुक्त मुकेश कुमार ने इस अभियान में जनता की बढ़ती भागीदारी के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया.

विभिन्न शिक्षण संस्थाओं की ओर से इस मुहिम को अपना समर्थन दिया जा रहा है. अलग-अलग स्थानों से युवाओं का दल साइकिल लेकर सड़कों पर निकल रहा है. एक तरफ जहां लोग शहर के वातावरण को बेहतर करने के लिए आगे आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उन्हेंक अपनी सेहत का ख्याल है. इस अभियान को शहर के प्रबुद्ध वर्गों का भी समर्थन प्राप्त है

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

टॉप लेवल के आईपीएस के पास करोड़ों की संपत्ति, धनबाद एसपी सहित 28 जूनियर आईपीएस के पास कोई संपत्ति नहीं

Next Post

कोरोना का कहर: रांची में सख्ती, लापरवाही बरतने वालों पर गिरेगी गाज

Next Post
Corona Updates : झारखण्ड में 13 मई को 8 नए कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, राज्य में कुल संख्यां 181

कोरोना का कहर: रांची में सख्ती, लापरवाही बरतने वालों पर गिरेगी गाज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d