BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जौनपुर: Axis bank को चोरों ने बनाया निशाना

by bnnbharat.com
November 17, 2019
in समाचार
जौनपुर: Axis bank को चोरों ने बनाया निशाना
Share on FacebookShare on Twitter

मछलीशहर कस्बे के मड़ियाहूं तिराहा स्थित एक्सिस बैंक की शाखा को चोरों ने निशाना बनाकर लाखों रुपए पर अपना हाथ साफ किया है. यह घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मौके पर पुलिस को दी गई. जिसके बाद एसपी रवि शंकर छवि और एसपी ग्रामीण संजय राय और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज के अलावा आसपास लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाली, लेकिन डकैतों का कोई अता-पता नहीं चल सका. जानकारी के मुताबिक डकैतों ने करीब 14.95 लाख रुपए की डैकती की है.

शनिवार दोपहर करीब 12 बजे दो बाइक पर सवार होकर 5 डकैत मछलीशहर कस्बे के मड़ियाहूं तिराहा स्थित एक्सिस बैंक पर पहुंचे. जिसके बाद चेहरे पर मास्क और हेलमेट लगाए 2 डकैत बैंक के गेट पर पहुंचे, तो गार्ड ने उन्हें हेलमेट उतारने को कहा. इस बीच एक डकैत ने पिस्टल निकाल ली और गार्ड को धक्का देकर अंदर ढकेल दिया और दोनों डकैत पिस्टल लेकर बैंक के अंदर घुस गए.

बताया जा रहा है कि बैंक में उस वक्त कर्मियों के साथ 3 ग्राहक मौजूद थे. डकैतों ने सभी को एक कोने में खड़ा करा दिया. इस दौरान तीसरा डाकू बैग लेकर सीधे कैशियर के केबिन के पास गया और डकैत ने नोटों के बंडल बैग में भर लिए और तीनों को धमकी देते हुए बाहर निकले. जहां दो बाइक पहले से स्टार्ट कर खड़े डकैतों के साथियों संग जौनपुर की ओर भाग निकले. बाद में बैंक कर्मियों ने यूपी 100 और कोतवाली पुलिस को सूचना दी. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अनिल अंबानी का रिलायंस कम्युनिकेशंस के डायरेक्‍टर पद से इस्‍तीफा, 4 निदेशकों ने भी छोड़ा पद

Next Post

कार-कंटेनर का बीच भिडंत, 5 की मौत, 1 घायल

Next Post
कार-कंटेनर का बीच भिडंत, 5 की मौत, 1 घायल

कार-कंटेनर का बीच भिडंत, 5 की मौत, 1 घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d