अयोध्या भूमि विवाद पर बुधवार को सुनवाई पूरी हो गई है. अब सभी को फैसले का इंतजार है. सड़कों से लेकर न्यूज मीडिया चैनल तक और सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक इस वक्त सिर्फ यही मुद्दा छाया है. ऐसे में टीवी न्यूज मीडिया ब्रॉडकास्टर्स के संगठन न्यूज ब्रॉडकास्टिंग स्टैंडर्ड्स ऑथरिटी (NBSA) ने न्यूज चैनलों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है.
इस एडवाइजरी में कहा गया है कि अदालती कार्यवाही को लेकर कोई भी भ्रामिक समाचार न चलाया जाए. सुनवाई की खबर दिखाते समय तथ्यों का ध्यान रखा जाए. मस्जिद विध्वंस की फुटेज का प्रयोग नहीं किया जाए. किसी भी तरह का सेलिब्रेशन फुटेज नहीं दिखाया जाए.
इसके साथ ही ये भी कहा गया है कि मीडिया चैनल्स ये सुनिश्चित करें कि डिबेट शो में किसी भी तरह के अतिवादी विचारों का प्रसारण न हो.

