शशि भूषण दूबे कंचनीय,
लखनऊ,अयोध्या: जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के पहल पर जनपद में इफको एवं सरदार यूरिया की रैक से 55000 बोरी प्राप्त हुई है. इसे जनपद के प्रत्येक विकासखण्ड के 48 समितियों, 26 एग्रीजंक्शन/आई0एफ0एफ0डी0सी0 एवं अन्य केन्द्रों तथा 130 निजी बिक्री केन्द्रो को उपलब्ध कराया जा रहा है.
समितियों पर कृषकों को निर्धारित मूल्य पर सुगमता से यूरिया उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र के लेखपालो एवं सहकारिता विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियो की ड्यिूटी लगई गयी है. इसके समुचित पर्यवेक्षण हेतु सम्बन्धित तहसील के उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार को भी निर्देशित किया गया है.
निजी बिक्री केन्द्रों पर उपलब्ध होने वाली यूरिया की कृषकों को निर्धारित मूल्य पर सुगमता से उपलब्धता हेतु न्याय पंचायतवार कृषि विभाग के कर्मचारियों की ड्यिूटी लगई गयी है. इसके समुचित पर्यवेक्षण हेतु संबंधित विकासखंड के राजकीय कृषि बीज भण्डार प्रभारी को नामित किया गया है.
जिला कृषि अधिकारी बी0 के0 सिंह ने अवगत कराया है कि माह अगस्त 2020 तक यूरिया की उपलब्धता के लक्ष्य 40214 मै0टन के सापेक्ष अब तक 44472 मै0टन यूरिया उपलब्ध हो गयी है.
इसके अतिरिक्त पी0सी0एफ0 के बफर गोदाम में 2551 मै0टन यूरिया प्री-पोजिशनिंग की रिजर्व स्टाक उपलब्ध है. वर्तमान में जनपद में अब यूरिया की कोई कमी नही है. कृषक भाईयो से अपील है कि यूरिया प्राप्त करने हेतु अपना आधार कार्ड एवं खतौनी बिक्री केन्द्र पर अवश्य लेकर जाये. बिना समुचित अभिलेख एवं पहचान के विक्रेता से यूरिया प्राप्त करने में कठिनाई होगी.
कृषक भाईयों को यह भी अवगत कराना है कि जनपद मे जल्द ही और यूरिया की आपूर्ति होगी. अतः आप लोग आवश्यकतानुसार ही यूरिया का क्रय करे. धान की फसल में आवश्यकता से ज्यादा यूरिया के प्रयोग से पौधा बहुत मुलायम हो जायेगा.
जिससे इसमें कीट एवं बीमारी लगने की सम्भावना बढ़ जायेगी तथा बाली आने पर हवा के कारण पौधा गिर जायेगा एवं आपकी फसल की पैदावार घट जायेगी. जनपद मे डी0ए0पी0, एन0पी0के0,पोटाश एवं सुपर आदि उर्वरक का रबी हेतु पर्याप्त भण्डारण है.

