BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अयोध्या मसले पर शहर की पुलिस मुस्तैद, एयर सर्विलांस से हेगी निगरानी, धारा 144 लागू

by bnnbharat.com
November 7, 2019
in समाचार
अयोध्या मसले पर शहर की पुलिस मुस्तैद, एयर सर्विलांस से हेगी निगरानी, धारा 144 लागू
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर: देश का सबसे अहम मसला अयोध्या राम मंदिर के फैसले से पहले शहर की पुलिस मुस्तैद हो गई है. कानपुर में पहली बार एयर सर्विलांस से निगरानी की जाएगी. बुधवार को परेड स्थित क्रिस्टल पार्किंग की बिल्डिंग से दो किमी की ऊंचाई पर ‘एयरो स्टैग’ लांच किया गया.

इससे 13 किलोमीटर के दायरे में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी. एयरो स्टैग में दो एचडी कैमरे लगे हैं, जो सीधे पुलिस कंट्रोल रूम से जुड़े हैं.

इससे फायदा ये होगा की एक क्लिक करते ही किसी भी समय पर किसी भी जगह का लाइव वीडियो कंट्रोल रूम में देखा जा सकेगा. कहीं आपात स्थिति होने पर ऑटोमैटिक सिग्नल कंट्रोल रूम को मिलेंगे. एसएसपी अनंत देव ने बताया कि शहर में धारा 144 भी लागू कर दी गई है.

एयरो स्टैग से यदि कहीं पर कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देंगी, तो वहां की तस्वीरें व वीडियो सुरक्षित कर आला अधिकारियों को जानकारी दी जाएगी, जिससे त्वरित कार्रवाई की जा सकेगी.

खास नजर होगी सोशल मीडिया पर
डीएम विजय विश्वास पंत ने जानकारी दी कि सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए चार आईटी सेल बनाए गए हैं. भड़काऊ पोस्ट करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. व्हाट्सएप ग्रुपों पर अगर माहौल को बिगाड़ने वाले मैसेज चले, तो दोषियों के साथ-साथ ग्रुप एडमिन पर भी कार्रवाई होगी. रिजवी रोड पर हुई शांति समिति की बैठक में एसएसपी ने कहा कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के बारे में पुलिस को तुरंत सूचित करें.

  अतिसंवेदनशील स्थान को चिह्नित किया गया

पुलिस-प्रशासन ने शहर में 204 स्थानों को अतिसंवेदनशील के रूप में चिह्नित किया है. इन स्थानों पर जिस समुदाय के लोगों की संख्या अधिक है, उनको कम संख्या वाले समुदाय की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है. इससे भाईचारा बना रहेगा. 8 नवंबर को शाम 5 बजे से 7 बजे तक आरपीएफ, पीएसी व पुलिस अधिकारी क्षेत्रों में रूट मार्च करेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Airport पर बैग से मिला कारतूस, जांच जारी

Next Post

झारखंड समेत अन्य राज्यों में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन पर हुई चर्चा

Next Post
झारखंड समेत अन्य राज्यों में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन पर हुई चर्चा

झारखंड समेत अन्य राज्यों में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन पर हुई चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d