BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुप्रीम कोर्ट में 9वें दिन की सुनवाई, वकील ने रामलला को बताया नाबालिग

by bnnbharat.com
August 21, 2019
in समाचार
सुप्रीम कोर्ट में 9वें दिन की सुनवाई, वकील ने रामलला को बताया नाबालिग
Share on FacebookShare on Twitter

सुप्रीम कोर्ट में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद पर सुनवाई जारी है। आज सुनवाई का 9वां दिन है। फिलहाल रामलला विराजमान के वकील सी.एस वैद्यनाथन अपनी दलीलें दे रहे हैं। मंगलवार को सुनवाई के दौरान जहां मगरमच्छ और कछुए की दलील दी गई थी वहीं, आज एक और दिलचस्प दलील दी गई जिसमें रामलला को नाबालिग बताया गया। विवादित भूमि पर मंदिर रहा हो या न हो, लोगों की आस्था होना काफी है यह साबित करने के लिए कि वही रामजन्म स्थान है।

इस मामले में कभी भी कोई प्रतिकूल कब्जा नहीं हुआ है, हिन्दुओं ने हमेशा इस स्थान पर पूजा करने की अपनी इच्छा प्रकट की है। स्वामित्व का कोई सवाल ही नहीं उठता, जमीन केवल भगवान की है। वह भगवान राम का जन्मस्थान है, इसलिए किसी के वहां मस्जिद बना कर उसपर कब्जे का दावा करने का सवाल नही उठता। किसी मूर्ति या मंदिर को नहीं तोड़ा जा सकता, अगर मंदिर न भी हो तो भी इस स्थान की पवित्रता बनी रहेगी। अगर जन्मस्थान देवता है, अगर संपत्ति खुद में एक देवता है तो भूमि के मालिकाना हक का दावा कोई नहीं कर सकता। कोई भी बाबरी मस्जिद के आधार पर उक्त संपत्ति पर अपने कब्जे का दावा नहीं कर सकता।
अगर वहां पर कोई मंदिर नहीं था, कोई देवता नहीं है तो भी लोगों की जन्मभूमि के प्रति आस्था काफी है। वहां पर मूर्ति रखना उस स्थान को पवित्रता प्रदान करता है। अयोध्या के भगवान रामलला नाबालिग हैं। नाबालिग की संपत्ति को न तो बेचा जा सकता है और न ही छीना जा सकता है।

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली 5 सदस्यीय संवैधानिक पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है। इस संवैधानिक पीठ में जस्टिस एस. ए. बोबडे, जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस. ए. नजीर भी शामिल हैं। पूरा विवाद 2.77 एकड़ की जमीन को लेकर है।
सुनवाई के दौरान राम लला विराजमान की ओर से कहा गया कि मौके से 12वीं शताब्दी के शिलापट्ट और शिलालेख मिले हैं, उनके मुताबिक वहां विष्णु का विशाल मंदिर था। मस्जिद बनाए जाने के बाद भी हिंदू वहां पूजा करते थे। राम लला के वकील ने मुस्लिम गवाहों के बयानों को भी अपनी दलील का आधार बनाया। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह मुसलमानों के लिए मक्का है, उस तरह हिंदुओं के लिए अयोध्या का महत्व है। राम लला के वकील ने यह भी कहा था कि अयोध्या में मौजूद शिला पट्ट पर मगरमच्छ, कछुए की तस्वीरों का जिक्र है, जिनसे इस्लाम का कोई लेना देना नहीं था।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

flipkart के लिए दोबारा एक हुई मुन्नाभाई और सर्किट की जोड़ी

Next Post

धनबाद को मिला जल शक्ति अभियान में देश में तीसरा स्थान, DC को कैबिनेट सचिव का आमंत्रण

Next Post
धनबाद को मिला जल शक्ति अभियान में देश में तीसरा स्थान, DC को कैबिनेट सचिव का आमंत्रण

धनबाद को मिला जल शक्ति अभियान में देश में तीसरा स्थान, DC को कैबिनेट सचिव का आमंत्रण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d