BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अयोध्या : 5 एकड़ जमीन को लेकर शिया वक्फ बोर्ड 15 दिनों के अंदर करेगा बैठक….

by bnnbharat.com
November 10, 2019
in समाचार
अयोध्या : 5 एकड़ जमीन को लेकर शिया वक्फ बोर्ड 15 दिनों के अंदर करेगा बैठक….
Share on FacebookShare on Twitter

अयोध्या रामजन्मभूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला आने के बाद मुस्लिम पक्षकारों ने इस पर मंथन शुरू कर दिया है. मुस्लिम पक्ष की तरफ से सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जफर फारूखी ने कहा है कि 15 दिनों के अंदर बोर्ड की बैठक बुलाई जाएगी. जफर फारूखी के मुताबिक इस बैठक में 5 एकड़ जमीन लेने के मामले पर निर्णय लिया जाएगा.

गौरतलब है कि शनिवार को सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया उसमें विवादित स्थान रामलला विराजमान को दिया गया, जबकि मुस्लिम पक्ष को अयोध्या में ही अलग से 5 एकड़ ज़मीन देने का निर्णय किया गया है.

इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान निर्मोही अखाड़ा और शिया वक्फ बोर्ड के दावों को खारिज कर दिया था. अयोध्या विवाद के बाद होने वाली इस पहली बैठक में सरकार के साथ मुस्लिमों के दूसरे हितों को लेकर भी चर्चा की जा सकती है. सुन्नी वक्फ बोर्ड अपने पहले के समझौते वाले मसौदे पर भी चर्चा करेगा, इतना ही नहीं इसके साथ मुस्लिम पक्ष के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा, इबादत के अधिकार पर भी बात की जाएगी.

जानकारी के मुताबिक लम्बे समय से चले आ रहे इस विवाद पर चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अगुवाई में सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की पीठ ने शनिवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाया. जिसके तहत मुस्लिम पक्ष विवादित स्थान पर अपना हक साबित करने में नाकाम रहा है, यही कारण है कि ज़मीन रामलला विराजमान को मिल गई है.

वहीं जब शनिवार को फैसला रामलला विराजमान के हक में आया तब ही सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से कहा गया था कि वह इस मामले में कोई पुनर्विचार याचिका नहीं डालेंगे. फैसले के बाद सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जफ़र फ़ारुकी ने बयान दिया था कि हमने पहले ही कहा था कि सर्वोच्च अदालत का जो फैसला आएगा, उसे दिल से माना जाएगा. इसी वजह से इसमें कोई दोबारा याचिका नहीं डाली जाएगी.

हालांकि, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पक्ष के ज़फरयाब जिलानी ने कहा था कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले से संतुष्ट नहीं हैं, लेकिन फिर भी वह सर्वोच्च अदालत के फैसले का दिल से सम्मान करते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ड्यूटी के दौरान व्हाट्सअप चैटिंग करने वाले पुलिसकर्मी निलंबित

Next Post

1 लाख टन प्याज आयात करने का सरकार ने दिया आदेश

Next Post
1 लाख टन प्याज आयात करने का सरकार ने दिया आदेश

1 लाख टन प्याज आयात करने का सरकार ने दिया आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d