BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले अयोध्या छावनी में तब्दील…

by bnnbharat.com
October 17, 2019
in समाचार
सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले अयोध्या छावनी में तब्दील…
Share on FacebookShare on Twitter

सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या के मंदिर-मस्जिद जमीन विवाद मामले की सुनवाई बुधवार को पूरी हो गई है. वही फैसला आने से पहले अयोध्या पूरी तरह से छावनी में तब्दील हो चुका है. हालांकि यहां हमेशा ही हाई सिक्योरिटी रहती है. लेकिन इस बार हालात ज्यादा अति संवेदनशील है. इसी के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी, डीजीपी ओपी सिंह सहित कई बड़े अफसर बराबर दौरा कर रहे हैं. अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है. विवादित क्षेत्र की कमान संभाले के लिए सीआरपीएफ के जवानों को तैनात कर दिया गया है. बाहर से आने हर व्यक्ति आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, विवादित क्षेत्र की तरफ जाने वाली सभी मार्गों पर बैरियर गिरा दिए गए हैं. बाहरी वाहनों को क्षेत्र के अंदर आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. पूरे नगर के अंदर आने वाले सभी एंट्री पॉइंट्स पर लोगों की तलाशी ली जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, दीपोत्सव और फैसले के मद्देनजर बुधवार से ही डबल सिक्यॉरिटी प्लान का खाका खींचा जाने लगा है. हर आने-जाने वाले लोगों का परिचय पत्र देखा जा रहा है.

बता दें कि सुरक्षा के लिहाज से अयोध्या को तीन जोन में बांटा गया है – रेड जोन, यलो जोन और ब्लू जोन. रेड जोन में विवादित स्थल की सुरक्षा है. यहां सुरक्षाबल आधुनिक हथियारों, वॉच टॉवर, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से लैस हैं. अयोध्या में दाखिल होने के सभी रास्तों, घाटों और सरयू नदी के तट की निगरानी के लिए सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. अयोध्या में दाखिल होने वाले सभी प्रवेश द्वारों पर बैरिकेडिंग की गई है. सुरक्षा व्यवस्था के लिए पीएसी की 47 कंपनियां तैनात हैं. जल्द ही पीएसी की 200 कंपनियां और अर्द्धसैनिक बल और तैनात किए जाएंगे.

अयोध्या जिले में 10 दिसंबर तक धारा 144 लगा दी गई है. धारा 144 लागू होने से प्रशासन ने सार्वजनिक स्थल पर टीवी डिबेट पर रोक लगा दी है. क्षेत्र के सभी लोगों को अपना परिचय पत्र साथ में रखकर चलने की हिदायत दी गई है. जिन वाहनों का एंट्री पास बना है, उन्हें ही चेकिंग के बाद आने दिया जा रहा है.

सीओ अमर सिंह ने बताया कि रेड जोन में चेकिंग कराने का मुख्य उद्देश्य है कि कोई बाहरी अराजक तत्व अयोध्या में एंट्री ना कर पाए. उन्होंने बताया कि डॉग स्क्वॉड की टीमों को अयोध्या के प्रमुख स्थलों पर लगाया गया है. खुफिया संगठन होटल, धर्मशाला आदि जगहों पर चेकिंग कर रहे है. पुलिस फोर्स को सतर्क रहने को कहा गया है. उन्होंने बताया अयोध्या में पूरी तरह शांती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राष्ट्रीय ध्वज आयात पर लगा प्रतिबंध, महानिदेशालय ने की अध‍िसूचना जारी

Next Post

भारत-पाकिस्‍तान के बीच आईसीसी T-20 विश्‍व कप से पहले हो सकता है मुकाबला

Next Post
भारत-पाकिस्‍तान के बीच आईसीसी T-20 विश्‍व कप से पहले हो सकता है मुकाबला

भारत-पाकिस्‍तान के बीच आईसीसी T-20 विश्‍व कप से पहले हो सकता है मुकाबला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d