BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आयुष्मान भारत योजना झारखंड के कई इलाकों में गरीबों के लिए हो रही है वरदान साबित  

by bnnbharat.com
July 21, 2019
in Uncategorized
आयुष्मान भारत योजना झारखंड के कई इलाकों में गरीबों के लिए हो रही है वरदान साबित  

Ayushman Bharat scheme is getting boon in many areas of Jharkhand for the poor

Share on FacebookShare on Twitter

झारखंड : प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना झारखंड के कई इलाकों में गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है. एक तरफ राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में अब तक मात्र 300 मरीजों का ही इलाज आयुष्मान भारत योजना से किया गया है वहीं झारखंड के कुछ अस्पतालों ने आयुष्मान भारत योजना को मिशन मोड में जमीन पर उतारने की पूरी कोशिश की है. इसी का एक उदाहरण है मुरी स्थित सिंगपुर नर्सिंग होम, जहां हर दिन आयुष्मान योजना का लाभ कोई न कोई मरीज को मिलता है. जिन मरीजों के आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाए हैं, वैसे मरीजों का कार्ड अस्पताल में ही बनवाने की अलग से व्यवस्था की गई है. अस्पताल के मुख्य डॉक्टर रमणीश प्रसाद ने बताया कि यहां दूर दूर से मरीज आते है, झारखंड से बाहर के मरीज भी अपने इलाज के लिए यहां पहुंचते हैं.

जब से आयुष्मान योजना की शुरुवात की गई है लोगों की भीड़ अस्पतालों में बढ़ गयी है. देश के कुछ अस्पतालों ने अधिक से अधिक मरीजों का इलाज कर आयुष्मान योजना में कीर्तिमान बनाया है. मूरी का सिंगपुर नर्सिंग होम भी इसका एक उदाहरण है जहां अब तक तीन हजार से ज्यादा मरीजों का इलाज आयुष्मान योजना के तहत किया गया है. सिंगपुर नर्सिंग होम आयुष्मान कार्ड से इलाज के मामले में राज्य में पांचवे स्थान पर है.

Also Read This : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिलेंगे सोनभद्र पीड़ितों से

यहां जेनरल मेडिसिन जैसे बुखार, चमकी बुखार, पेट दर्द, दस्त के साथ ही जेनरल सर्जरी के मरीज भी पहुंचते हैं.G.B स्टोन, यूरोलॉजी, दुर्घटनाग्रस्त होने पर हड्डियों का ऑपेरशन, लैप एपेन्डिक्स और लैप्रोस्कोपी के सभी तरह के ऑपेरशन किये जाते हैं.

यहां के डॉक्टर और नर्स पूरी तरह सेवा भावना से गरीबों का इलाज करते हैं. मरीजों के लिए साफ सुथरे बेड और ICU की बेहतर व्यवस्था के कारण अब गरीब से गरीब मरीज भी अच्छे प्राइवेट अस्पतालों के रुख करने लगे हैं. घुटना, कमर, कूल्हे का ऑपेरशन समेत अन्य गंभीर बीमारियों के साथ साथ दुर्घटना के शिकार मरीजों का इलाज भी नर्सिंग होम में बेहतर सुविधा और सेवा भावना के साथ किया जाता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अमेरिका में इमरान की बेइज्जती, मेट्रो में बैठकर होटल पहुंचे

Next Post

सिद्धू की सियासत पर पंजाब की पॉलिटिक्स में फंसा पेंच

Next Post
सिद्धू की सियासत पर पंजाब की पॉलिटिक्स में फंसा पेंच

सिद्धू की सियासत पर पंजाब की पॉलिटिक्स में फंसा पेंच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d