BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फैसल खान लाला ने कहा, आजम खान जेल में बैठकर रच रहे हैं मेरी हत्या की साजिश

by bnnbharat.com
March 1, 2020
in समाचार
फैसल खान लाला ने कहा, आजम खान जेल में बैठकर रच रहे हैं मेरी हत्या की साजिश

फैसल खान लाला ने कहा, आजम खान जेल में बैठकर रच रहे हैं मेरी हत्या की साजिश

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: सोशल एक्टिविस्ट फैसल खान लाला ने अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी को पत्र लिखा. पत्र में कहा गया है कि रामपुर से सांसद आजम खान जिनके ऊपर 80 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं, जोकि धोखाधड़ी और जाली दस्तावेज बनाने के केस में दिनांक 26 फरवरी को अपनी पत्नी तंजीम फात्मा और बेटे अब्दुल्ला के साथ रामपुर जेल में बंद हुए थे, जिन्हें अकारण देर रात रामपुर से जनपद सीतापुर जेल में शिफ्ट किया गया है.

सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि उन्हें वहां न सिर्फ फाइव स्टार होटल का खाना परोसा जा रहा है बल्कि मोबाइल की सहूलियत भी दी गई है. इसके अतिरिक्त जेल नियमों को दरकिनार करके अनेकों संदिग्ध और अपराधी प्रवर्ती के लोगों की दिन-रात खुली मुलाकात कराई जा रही है, जबकि जेल नियमों के तहत एक गिरोह के लोगों को अलग-अलग जेल में रखा जाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि मैं आजम खान के विरुद्ध लंबे समय से शिकायतें और मुकदमें दर्ज कराता रहा हूं, जिस पर शासन स्तर से अनेकों जांचे चल रही हैं, आजम खान की सीबीआई जांच कराने के लिए मैंने एक पीआईएल याचिका संख्या 2479/19 हाईकोर्ट में दाखिल की है. जिसपर हाईकोर्ट ने संज्ञान लेकर प्रदेश सरकार से हलफनामें पर जवाब दाखिल करने के लिए 12 फरवरी 2020 से तीन हफ़्ते का समय दिया है मेरे पास आजम खान के काले कारनामों के बहुत से सबूत मौजूद हैं. इसलिए आजम खान मेरी जान के सख्त दुश्मन बने हुए हैं इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि वह मेरे पास मौजूद सबूतों को मिटाने के लिए सीतापुर जेल में बैठकर अपराधिक प्रवर्ती के लोगों से मिलकर मेरी हत्या की खतरनाक साजिशें रच रहे हैं.

फैसल लाला ने कहा कि पूर्व में कई बार राजभवन ने प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर मुझे सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे जिसके बाद मुझे दो गनर उपलब्ध कराए गए थे लेकिन हाल ही में उन दोनों गनरों को मेरी सुरक्षा से हटा लिया गया है.

फैसल लाला ने कहा कि 20 फरवरी 2020 को भारत के गृह मंत्रालय सहित संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर पुनः सुरक्षा उपलब्ध कराने का आग्रह किया था.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हरिजन एक्ट में बरहरवा प्रखंड में कार्यरत पंचायत सचिव गये जेल

Next Post

कफील खान की पत्नी ने कहा, मेरे पति की जान को खतरा है

Next Post
कफील खान की पत्नी ने कहा, मेरे पति की जान को खतरा है

कफील खान की पत्नी ने कहा, मेरे पति की जान को खतरा है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d