BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बीजेपी सांसद रमा देवी पर आजम खान के विवादित बयान के बाद भारी हंगामा

by bnnbharat.com
July 25, 2019
in समाचार
बीजेपी सांसद रमा देवी पर आजम खान के विवादित बयान के बाद भारी हंगामा
Share on FacebookShare on Twitter

लोकसभा में तीन तलाक बिल पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी की तरफ से जब रामपुर से सांसद आजम खान बोलने खड़े हुए तो बवाल हो गया. आजम खान ने अपनी बात की शुरुआत एक शेर से की, ‘तू इधर-उधर की ना बात कर…’ लेकिन इसके बाद जो आजम खान ने कहा उसपर भारतीय जनता पार्टी की ओर से हंगामा शुरू हो गया. जिस वक्त आजम खान बोल रहे थे तब स्पीकर की कुर्सी पर भाजपा सांसद रमा देवी बैठी हुई थीं.

आजम खान ने लोकसभा आसन पर बैठीं भाजपा सांसद रमा देवी को लेकर टिप्पणी की थी. जिसपर सत्ता पक्ष के लोगों ने विरोध जताया. जिसके बाद रमा देवी ने आजम खान के शब्दों को संसद की कार्यवाही से हटाने का आदेश दिया. मामले के तूल पकड़े जाने के बाद आजम खान ने बाद में कहा कि अगर उन्होंने कुछ भी ऐसा बोला हो जो सदन की कार्यवाही के लिए गलत हो तो वह इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं. इतना कहने के बाद आजम खान सदन छोड़कर चले गए.

आजम खान के कथन पर कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, अर्जुन मेघवाल समेत भारतीय जनता पार्टी के सांसदों ने विरोध किया. कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आजम खान को लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा का लंबा अनुभव है ऐसे में उन्हें तुरंत इस पर माफी मांगनी चाहिए.

आजम खान के बयान पर विवाद हुआ तो उनकी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव उनके बचाव में खड़े हुए और उन्होंने कहा कि आजम खान ने कुछ भी ऐसा नहीं बोला जिससे पीठ की गरिमा को ठेस पहुंचा हो. इस दौरान अखिलेश यादव और भारतीय जनता पार्टी के सांसदों के बीच तीखी बहस हो गई. अखिलेश यादव ने कहा कि अगर आजम खान के बयान में कुछ भी गलत लगे तो आप उसे संसद की कार्यवाही से निकाल दीजिए.

इस पर कांग्रेस की भी प्रतिक्रिया आ गई है. कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा, सदन में जब भी कोई व्यक्ति रहता है तो उसको अपनी भाषा का ध्यान रखना चाहिए. आजम खान जब बाहर होते हैं तो एक अलग तरीके से बोलते हैं, लेकिन सदन के अंदर और बाहर भाषा पर विशेष ध्यान रखना चाहिए.

आपको बता दें कि रमा देवी बिहार के शिवहर से भारतीय जनता पार्टी की सांसद हैं. दरअसल, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला हैं लेकिन जब स्पीकर चेयर पर नहीं होते हैं तो चुने हुए पैनल के सदस्य बारी-बारी से चेयर पर बैठते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एसीबी ने पेयजल एवं स्वच्छ विभाग के नरेश ठाकुर को 10 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा

Next Post

पुलिस ने किया चोरी का आठ मोटरसाइकिल बरामद

Next Post

पुलिस ने किया चोरी का आठ मोटरसाइकिल बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d