BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आजम खान की 5 मामलों में अग्रिम जमानत याचिका खारिज

by bnnbharat.com
September 5, 2019
in समाचार
आजम खान की 5 मामलों में अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Azam Khan's anticipatory bail plea rejected in 5 cases

Share on FacebookShare on Twitter

रामपुर : समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. उनके खिलाफ 80 केस दर्ज हो चुके हैं और कई मामलों में उन्हें कोर्ट से अग्रिम जमानत भी नहीं मिल सकी है. इसी क्रम में गुरुवार को आजम खान के खिलाफ दर्ज पांच मामलों में उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई है. रामपुर ज़िला जज की अदालत ने आज़म की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. इन मामलों में किसानों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी, हवालात में बंद करने और जबरदस्ती किसानों की जमीन कब्जाने के आरोप शामिल हैं.

दूसरी तरफ, आजम खान की पत्नी और राज्यसभा सांसद तजीन फातमा भी मुश्किलों में हैं. उनके खिलाफ एक और मामले में जांच शुरू हो गई है. दरअसल, रामपुर में तजीन फातमा ने कामधेनु योजना के तहत दूध की डेयरी खोली थी. सपा शासन के दौरान कामधेनु योजना शुरू की गई थी. इस योजना की पात्रता और योजना के तहत दिए गए कर्ज की जांच शुरू हो गई है. ज़िला स्तर पर गठित स्टैंडिंग कमेटी इस मामले की जांच कर रही है.

80 मुकदमों वाले पहले सांसद बने आजम खान
बता दें कि इससे पहले बुधवार को आजम खान, उनके करीबी पूर्व सीओ आले हसन खान सहित छह लोगों पर दो और मुकदमें दर्ज हुए. इस तरह आजम पर अब तक 80 मुकदमें दर्ज हो चुके हैं. आजम खान देश के पहले सांसद हैं, जिनके खिलाफ इतने ज्‍यादा मामले दर्ज हैं. बुधवार को नासिर और साजिद की शिकायत पर आईपीसी की धारा 452, 427, 448, 395, 504, 506, 323 और 120 B के तहत मुकदमा दर्ज किया गया.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मंत्री सरयू राय ने की विभागीय कार्यकलापों की समीक्षा

Next Post

पत्रकार से बदसूलकी करने के आरोप पर सलमान के खिलाफ अदालत ने दिए जांच के आदेश

Next Post
पत्रकार से बदसूलकी करने के आरोप पर सलमान के खिलाफ अदालत ने दिए जांच के आदेश

पत्रकार से बदसूलकी करने के आरोप पर सलमान के खिलाफ अदालत ने दिए जांच के आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d