-
मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर परिसर से शिव बारात को परंपरागत एवं विधिवत तरीके से विदा किया
-
बाबा भोलेनाथ से राज्य के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की: हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज महाशिवरात्रि पर्व पर ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में मत्था टेका और बाबा भोलेनाथ से राज्य के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की. उन्होंने राज्य वासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी.
Also Read This: विश्व प्रसिद्ध बाबा मंदिर में मचा बवाल, धरने पर बैठे सांसद
मुख्यमंत्री ने भोले बाबा की जय-जय और हर हर महादेव के जयकारे के बीच मंदिर परिसर से भव्य शिव बारात और जीवंत झांकियों को परंपरागत और विधिवत तरीके से विदा किया. इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय और शिव बारात आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

