नई दिल्ली: विरोध प्रदर्शनों के कारण दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर सोमवार को नेल्सन मंडेला मार्ग से अरुणा आसफ अली मार्ग तक बाबा गंग नाथ मार्ग को बंद कर दिया है. पुलिस ने रविवार को यह मार्ग खोल दिया था. ट्रैफिक पुलिस ने यह जानकारी दी. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में पांच जनवरी को हिंसा होने के बाद से विवि के प्रमुख प्रवेश द्वार की ओर जाने वाला बाबा गंग नाथ मार्ग अधिकतर समय बंद ही रहा है.
अधिकारी ने कहा कि यह मार्ग 10 जनवरी और रविवार को खुला था, लेकिन दोबारा बंद कर दिया गया.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार सुबह ट्वीट किया, “स्थानीय पुलिस ने विरोध प्रदर्शन के कारण नेल्सन मंडेला मार्ग से अरुणा आसफ अली मार्ग तक बाबा गंग नाथ मार्ग (आवाजाही के लिए) बंद कर दिया है.”
