BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘बाबा का ढाबा’ अब बन गया खूबसूरत रेस्टोरेंट

by bnnbharat.com
December 22, 2020
in समाचार
‘बाबा का ढाबा’ अब बन गया खूबसूरत रेस्टोरेंट
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: पिछले दिनों लॉकडाउन से परेशान दिल्ली में ‘बाबा का ढाबा’ वाले बाबा कांता प्रसाद सोशल मीडिया पर तेजी से छा गए थे. उस वक़्त बाबा को सपॉर्ट करने के लिए पूरे भारत से लोग आगे आये थे. अब एक बार फिर बाबा चर्चा में आ गए हैं.

एक वो भी समय था जब बाबा लोगों के ढाबे पर नहीं आते थे और वो तरसते थे कि लोग उनके ढाबे पर आएं लेकिन अब यह हालात हो गए हैं कि बाबा कांता प्रसाद ने ढाबे के पास ही नया रेस्टोरेंट खोल लिया है.

बाबा ने खोला रेस्टोरेंट

रातों-रात देशभर में फेमस हुए बाबा के ढाबा के मालिक कांता प्रसाद ने राजधानी दिल्ली में रेस्टोरेंट खोल लिया है. बाबा कांता प्रसाद के नए ढाबे में फर्नीचर से लेकर हेल्पिंग स्टाफ तक का इंतजाम है बाबा ने इस रेस्टोरेंट में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए हैं इस नए रेस्टोरेंट में एक अलग काउंटर भी है, जहां कांता प्रसाद शान से बैठेंगे.

अब खाना बनाने के साथ-साथ बाबा हिसाब भी देखेंगे. उनके नए रेस्टोरेंट में किचन भी काफी बड़ा है. खाना तो बाबा ही बनाएंगे, लेकिन मदद के लिए उन्होंने हेल्पर को भी रखा है.

लोगों को दिया धन्यवाद

उन्होंने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा, ‘हम बहुत खुश हैं. भगवान ने हमें आशीर्वाद दिया है. मैं लोगों को उनकी मदद के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. मैं उनसे अपने रेस्टोरेंट का दौरा करने की अपील करता हूं. हम यहां भारतीय और चीनी व्यंजन परोसेंगे.’

इससे पहले बाबा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें जान से मारने और उनके ढाबे को जलाने की धमकियां मिल रही हैं. बाबा ने आरोप लगाया है कि उनको लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और उनके ढाबे को जलाने की भी धमकियां दी जा रही हैं.

मिल रही थीं धमकियां

हम सभी जानते हैं कि बाबा का ढाबा चलाने वाले कांता प्रसाद को अचानक ही प्रसिद्धि, लोगों का सपोर्ट और रातों रात कामयाबी मिल गई थी. उसी शोहरत को बाबा अब धमकियां मिलने का कारण बता रहे हैं. बाबा ने आरोप लगाया है कि लोग उनकी प्रसिद्धि से जलने लगे हैं और उन्हें नुकसान पहुंचाना चाहते हैं.

बाबा ने बताया है कि उनका कोई दुश्मन नहीं है और न ही किसी से झगड़ा है लेकिन पिछले कुछ दिनों से लगातार उनके पास फोन पर फोन आ रहे हैं और उनके ढाबे को जलाने की धमकियां मिल रही हैं. बाबा ने लगातार मिल रही धमकियों ने परेशान हो कर इसकी शिकायत मालवीय नगर थाने में की है. हालांकि पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है लेकिन शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ये वही PK हैं जिसने बीहार में लालटेन बुझाई, UP में साइकिल पंचर की: नरोत्तम मिश्रा

Next Post

ब्रिटेन से लौटे सभी हवाई यात्रियों का होगा कोरोना टेस्ट: CM केजरीवाल

Next Post
कोरोना संकट पर PM मोदी की बैठक, केजरीवाल ने मांगे और 1000 ICU बेड

ब्रिटेन से लौटे सभी हवाई यात्रियों का होगा कोरोना टेस्ट: CM केजरीवाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d