BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बाबा रामदेव ने लॉन्च की कोरोना की आयुर्वेदिक दवा

by bnnbharat.com
February 19, 2021
in समाचार
रामराज्य का संकल्प जरूर होगा पूरा: बाबा रामदेव
Share on FacebookShare on Twitter


नई दिल्ली:योग गुरु बाबा रामदेव ने कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए एक नई दवा लॉन्च की है. शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में एक कार्यक्रम के दौरान रामदेव ने यह ऐलान किया. उनके इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे. बाबा रामदेव ने जानकारी दी कि पतंजलि के कोरोनिल टैबलेट से अब कोविड का इलाज होगा. उन्होंने दावा किया कि आयुष मंत्रालय ने करोनिल टैबलेट को सहायक दवाई के तौर पर स्वीकार किया. प्रेस वार्ता के दौरान पतंजिल ने कोरोनिल से जुड़े रिसर्च बुक भी जारी की.

बता दें इससे पहले करोनील टैबलेट को सिर्फ इम्यूनिटी बूस्टर कहा गया था. पतंजलि का दावा है कि 70 फीसदी मरीज तीन दिन में दवा के इस्तेमाल से ठीक हो गए. रामदेव ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है. एविडेंस मेडिसिन के तौर पर एविडेंस बेस्ड रिसर्च है. रामदेव ने कहा कि यह दवा who-gmp सर्टिफाइड है.

भारत पूरी दुनिया में लीड करेगा- रामदेव
योग गुरु ने कहा कि चिकित्सा की दुनिया में भारत पूरी दुनिया में लीड करेगा. प्रेस वार्ता में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मुझे खुशी है कि आयुर्वेद में शोध करने के लिए बाबा जी ने अनुसंधान संस्था बनाई है. आयुर्वेद पर पहले भी भरोसा था. लेकिन अब रिसर्च किया गया है. लैब से प्रमाणिकता मिल गई है.कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मॉर्डन और साइंटफिक तरीके से आयुर्वेद को स्थापित करने के यज्ञ में जितनी आहूति डाली जाएगी, उतना ही बेहतर होगा. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में आयुष मंत्रालय ने 140 स्थानों पर स्टडी की. मैंने सबके रिजल्ट्स देखें. सभी परिणाम सकारात्मक नजर आए. लोगों को स्वस्थ्य रखने की दिशा में आयुर्वेद का जो योगदान है, उसे किसी सर्टिफिकेशन की जरूरत नहीं है.उन्होंने कहा कि आयुर्वेद की इकॉनमी बढ़ना इस बात का संकेत है कि भारत और दुनिया के अन्य देशों ने इसे स्वीकार किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आत्मनिर्भर भारत और वोकल फोर लोकल के सपने को साकार करते युवा उद्यमी

Next Post

आयकर विभाग ने बेंगलुरू में तलाशी अभियान चलाया

Next Post
आयकर विभाग ने 3 कारोबारी समूहों पर मारा छापा, पकड़ी गई 1400 करोड़ की काली कमाई

आयकर विभाग ने बेंगलुरू में तलाशी अभियान चलाया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d