BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बाबा साहेब आंबेडकर के घर पर तोड़फोड़, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

by bnnbharat.com
July 8, 2020
in समाचार
बाबा साहेब आंबेडकर के घर पर तोड़फोड़, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के दादर स्थित घर- राजगृह में भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के घर अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की है. पुलिस ने इस घटना के लिए अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. एक अधिकारी ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि दो लोगों ने घर में लगी शीशे की खिड़कियों पर पत्थर मारे. इसके अलावा घर में लगे सीसीटीवी कैमरा और गमलों को तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार रात की है.
उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि संविधान निर्माता के घर पर एक व्यक्ति तोड़-फोड़ कर रहा था और घटना को अंजाम देने के बाद वह यहां से फरार हो गया. माटुंगा पुलिस ने इस संबंध में एक एफआईआर दर्ज की है.

घटना के समय घर पर नहीं थे प्रकाश आंबेडकर

दादर के हिंदू कॉलोनी में स्थित दो मंजिला हेरिटेज बंगले में आंबेडकर संग्रहालय है, जहां बाबा साहेब की किताबें, चित्र, राख और बर्तन कलाकृतियों के बीच रखी हुईं हैं. राजगृह में वर्तमान में बाबा साहेब की बहू और उनके पोते वंचित बहुजन अघाडी नेता प्रकाश आंबेडकर, आनंदराव और भीमराव रहते हैं.

घटना के समय प्रकाश आंबेडकर अकोला में थे. उन्होंने अपने समर्थकों से कहा है कि वह शांत रहें और घर के बाहर जमा न हों. ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस ने बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को राजगृह पर हुए हमले को लेकर उचित कार्रवाई करने को कहा.

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पहले ही यह आश्वासन दिया है कि इस घटना में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. देशमुख ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शर्मनाक: दारोगा की किशोरी के साथ अश्लील फोटो वायरल, लाइन हाजिर

Next Post

8 जुलाई को विकास कार्यों एवं हरसी जलाशय का अवलोकन

Next Post

8 जुलाई को विकास कार्यों एवं हरसी जलाशय का अवलोकन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d