नई दिल्ली:- पॉप्युलर रैपर बाबा सहगल (Baba Sehgal) के पिता का मंगलवार सुबह कोरोना के चलते निधन (Baba Sehgal Father Passes Away) हो गया. बाबा सहगल ने अपने फैंस को यह खबर अपन सोशल मीडिया पर दी. उन्होंने अपने पिता और फैमिली मेंबर्स के फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं.
बाबा सहगल ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘आज सुबह तड़के पिताजी हमें छोड़कर चले. पूरी जिंदगी किसी योद्धा किसी योद्धा की तरह लड़े लेकिन कोविड के आगे हार गए. प्लीज आप सभी उन्हें दुआओं में याद रखना. सभी सुरक्षित रहें और सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे.’

