BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

NDRF टीम द्वारा बाबा मंदिर व आसपास के क्षेत्रों को किया जा रहा सेनेटाइजड: उपायुक्त

by bnnbharat.com
July 10, 2020
in समाचार
NDRF टीम द्वारा बाबा मंदिर व आसपास के क्षेत्रों को किया जा रहा सेनेटाइजड: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter
  • लोगों को सुरक्षित और स्वास्थ्य रखने हेतु सभी करे सहयोग

  • मास्क के साथ सामाजिक दूरी का अनुपालन करे सुनिश्चित

देवघर: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नैंसी सहाय के निर्देशानुसार एवं जिलावासियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एनडीआरएफ निरीक्षक ओपी गोस्वामी के नेतृत्व में एनडीआरएफ टीम द्वारा रात्रि पहड़ में बाबा मंदिर प्रांगण को पूर्ण रूप से सेनेटाइज किया गया.

जिसके पश्चात देवघर शहरी क्षेत्र अंतर्गत कोरोना संक्रमित पाये गये क्षेत्रों व उसके आसपास के इलाकों यथा- कमर्हे  गली, गोविन्द खवारे लेन, बैधनाथ लेन, श्यामा चरण मिश्र लेन, शिवगंगा गली, पशिम तोला, हरहिर बाड़ी, चांदनी चौक आदि को पूर्णतः सेनेटाइजड किया गया.

साथ ही एनडीआरएफ के जवानों द्वारा सेनेटाइजड करने के क्रम में लोगों को जागरूक करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन के साथ अपने अपने घरों में सुरक्षित रहते हुए लॉकडाउन के नियमों का पालन करने हेतु लोगो को प्रेरित किया जा रहा है.

इस संबंध में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नैंसी सहाय द्वारा सभी शहरवासियों से अपील की गयी है कि कोरोना संक्रमण को कोई भी व्यक्ति हल्के में न लें एवं इससे बचाव हेतु सोशल डिस्टैंसिंग के महत्व को समझें, तभी जाकर हम कोरोना वायरस के संक्रमण से अपना बचाव कर स्वयं को सुरक्षित रख सकते हैं.

कोई भी व्यक्ति बेवजह घर से बाहर न निकलें और सामाजिक दूरी का अक्षरशः पालन करें. सिर्फ इतना हीं नहीं सभी लोग अपने दैनिक जीवन में साफ-सफाई एवं मास्क, हैंडवॉश व सैनिटाइजर को शामिल करें एवम स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी एहतियाती उपाय अपनाएं.

इसके अलावा  सभी लोग कृपया कर कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जिला प्रशासन के द्वारा जारी किये गए दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करें व दूसरों को भी ऐसा करने हेतु प्रेरित करें, ताकि परस्पर सहयोग से हम इस मुश्किल घड़ी का सामना कर सकें.

इसके अलावे एनडीआरएफ निरीक्षक ओपी गोस्वामी द्वारा जानकारी दी गई कि सोडियम हाइपोक्लोराइट सोल्यूशन हमारी सुरक्षा के लिए किसी कवच से कम नहीं है.

सोडियम हाइपोक्लोराइट एक क्लोरीन यौगिक है, जिसे अक्सर एक निस्संक्रामक या विरंजन एजेंट के रूप में उपयोग किया जाता है. सोडियम हाइपोक्लोराइट संक्रमित क्षेत्र या जगह को साफ करने के लिए एक डिसइन्फेक्टेंट के रूप में उपयोग किया जाता है.

हैंड सेनेटाइजर में आइसोप्रोपाइल एल्कोहल आता है ज्यादातर एंटीसेप्टिक के रूप में इस्तेमाल करते हैं. वाणिज्यिक ब्लीच सफाई के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है एवं ये कीटाणुनाशक के घटक हैं.

ये एक कीटाणुनाशक है एवं वर्तमान में हॉस्पिटलों से लेकर घरों/ऑफिसों एवं मुहल्लों गलियों/कस्बों में इसका इस्तेमाल सफाई हेतु किया जा रहा है, ताकि कोरोना महामारी के संक्रमण से बचा जा सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना की रोकथाम में सरकार साबित हुई विफल: नारायण राणे

Next Post

इस बरसात के मौसम में सीजनल  फ्लू और बैक्टीरिया से दूर रहने के लिए अपने पीने के पानी का खास ध्यान रखें

Next Post
इस बरसात के मौसम में सीजनल  फ्लू और बैक्टीरिया से दूर रहने के लिए अपने पीने के पानी का खास ध्यान रखें

इस बरसात के मौसम में सीजनल  फ्लू और बैक्टीरिया से दूर रहने के लिए अपने पीने के पानी का खास ध्यान रखें

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d