BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बाबूलाल का भाजपा पर हमला, कहा-डबल इंजन की सरकार ने झारखंड को लूटा

by bnnbharat.com
October 17, 2019
in समाचार
बाबूलाल का भाजपा पर हमला, कहा-डबल इंजन की सरकार ने झारखंड को लूटा

Babulal attacked BJP, said double engine government looted Jharkhand

Share on FacebookShare on Twitter

सूर्यकांत कमल,

चतरा: डबल इंजन की सरकार ने झारखंड के खजाने को लूट लिया है. खनिज संपदा से भरे इस राज्य को मोदी व रघुवर की सरकार ने भुखमरी का प्रदेश बना दिया है. झारखंड के लोग रोजी-रोटी के लिए दूसरे प्रदेशों पर आश्रित हो गए हैं. उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री सह झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने चतरा में कही. जेवीएम सुप्रीमो देर शाम इटखोरी में जनादेश यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने रघुवर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब झारखंड राज्य का गठन हुआ था, उस दौरान यहां के लोगों ने यह सपना देखा था कि अब झारखंड में रहनेवाले लोगों का नसीब बदल जाएगा. लेकिन शुरुआती ढ़ाई वर्ष के उनके कार्यकाल के बाद प्रदेश का समुचित विकास नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि झारखंड में बनी रघुवर सरकार सिर्फ विकास और रोजगार का ढ़ोल पीटती रही. सरकार ने प्रदेश में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कई कंपनियों से एमओयू किया. लेकिन सब फर्जी साबित हुआ.

झाविमो सुप्रीमो ने मुख्यमंत्री पर हाथी उड़ाने के चक्कर में आम लोगों का 900 करोड़ रूपया प्रचार-प्रसार में उड़ा देने का आरोप लगाया. कहा कि झारखंड में किसी भी क्षेत्र में पर्याप्त विकास नहीं हो पा रहा है. लोगों को समुचित बिजली नहीं मिल रही है. किसानों के खेतों को सिंचाई का पानी नहीं मिल पा रहा है. विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध नहीं है. स्वास्थ्य सेवा का भी यहा घोर अभाव है. झाविमो सुप्रीमो ने कहा कि अब सरकार के विदाई का वक्त आ गया है. प्रदेश में विकास का ढ़िंढोरा पीटकर खजाने को लूटने वाली रघुवर सरकार की विदाई कराएंगे.

उन्होंने कहा कि जनादेश यात्रा के माध्यम से झारखंड विकास मोर्चा प्रदेश के लोगों से समर्थन मागने निकला है. प्रदेश के लोग अगर झारखंड का भला देखना चाहते हैं तो इस बार के चुनाव में झारखंड विकास मोर्चा को समर्थन देकर राज्य में झाविमो की सरकार बनाएं. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अगर झारखंड विकास मोर्चा की सरकार बन जाती है तो यहा हर क्षेत्र में विकास के कीर्तिमान स्थापित किए जाएंगे. झाविमो के पास प्रदेश के विकास का पूरा रोड मैप तैयार है. सभा को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, जिला अध्यक्ष तिलेश्वर राम, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य रामदेव सिंह भोक्ता, छट्टू सिंह भोक्ता, बाल गोविंद राम आदि ने भी संबोधित किया. इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सतीश सिंह, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुशील वर्मा आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

12 पेट्रोल पम्प जिला प्रशासन के रडार पर, नहीं है प्रदूषण जांच केंद्र

Next Post

8.23 लाख रुपयों के साथ तीन अफ़ीम तस्कर गिरफ्तार, वाहन जब्त

Next Post
8.23 लाख रुपयों के साथ तीन अफ़ीम तस्कर गिरफ्तार, वाहन जब्त

8.23 लाख रुपयों के साथ तीन अफ़ीम तस्कर गिरफ्तार, वाहन जब्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d