रांची. पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र में शनिवार को विस्फोट की घटना की जांच विशेषज्ञों की टीम से कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि यह विस्फोट की घटना पहली नज़र में गैस सेलेंडर विस्फोट का मामला नहीं लगता है.
बाबूलाल मरांडी ने रविवार सुबह घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित परिवार से जानकारी ली है. उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है कि विशेषज्ञों की टीम भेज कर विस्फोट की घटना के कारणों की जांच करायी जाएं.
पूर्व मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक बाबूलाल मरांडी ने पीड़ित परिवार के आश्रितों को आवश्यक सहयोग का भी भरोसा दिलाया.

