BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बाबूलाल मरांडी ने ग्रामीण विकास मंत्री की गिरफ्तारी की मांग की, कहा

पुराने बिहार में स्थापित जंगलराज की यादें ताजा हो रही हैं

by bnnbharat.com
June 24, 2020
in Uncategorized
बाबूलाल मरांडी ने ग्रामीण विकास मंत्री की गिरफ्तारी की मांग की, कहा

बाबूलाल मरांडी ने ग्रामीण विकास मंत्री की गिरफ्तारी की मांग की, कहा

Share on FacebookShare on Twitter

मंत्री को अविलंब गिरफ्तार करवाकर जेल में डालिए-बाबूलाल मरांडी

रांची : बीजेपी विधायक दल के नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने टेंडर मैनेज प्रकरण में विवादों में घिरे राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की गिरफ्तारी की मांग की है. उन्होंने मौजूदा शासन व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पुराने समय में बिहार में स्थापित जंगल राज की यादें आज ताजा हो रही है.
बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बुधवार को लिखे पत्र में कहा कि साहेबगंज जिले के बरहड़वा नगर पंचायत के सैरात बंदोबस्ती प्रक्रिया में हुई मारपीट और इस प्रक्ररण में मंत्रिमंडल के सहयोगी मंत्री आलमगीर आलम और बरहेट विधानसभा से आपके प्रतिनिधि पंकज मिश्रा की भूमिका को लेकर और इनकी करतूतें मीडिया में भी प्रमुखता से छपी हैं. वहीं इससे संबंधित इन लोगों का धमकी भरा एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. निश्चित रूप से यह काफी गंभीर व संगीन मामला तो है ही, साथ ही राज्य सरकार के माथे पर एक बदनुमा दाग भी है.
बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि किसी मंत्री का काम कानून का शासन स्थापित करना-कराना और सरकारी राजस्व के हितों की रक्षा करना है, न कि सत्ता की ताकत का दुरूपयोग कर ठेका-पट्टा मैनेज कराकर सरकारी राजस्व को नुकसान पंहुचाना. सरकार के मंत्री और आपके प्रतिनिधि ने जिस प्रकार इस मामले में सत्ता का धौंस जमाकर क्षेत्र में खौफ पैदा करने का काम किया है, वह उचित नहीं ठहराया जा सकता है. पहले तो मंत्री और विधायक प्रतिनिधि द्वारा ठेकेदार को टेंडर में भाग नहीं लेने की धमकी दी गई. फिर पुलिस-प्रशासन के सहयोग से ठेकेदार को बंदोबस्ती स्थल तक नहीं पहुंचनें देने का जी-तोड़ प्रयास किया गया. बावजूद जब ठेकेदार ने बंदोबस्ती स्थल पर पहुंच कर टेंडर में भाग लेना चाहा तो पुलिसिया जांच के बहाने उसे बाहर निकलवाकर उसके साथ मारपीट तक की गई. इस पूरे प्रक्ररण को देखकर कभी बिहार में स्थापित जंगलराज की यादें ताजा हो रही हैं.
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री पारदर्शी शासन का दंभ भरते हैं. अगर वास्तव में मुख्यमंत्री राज्य को पारदर्शी शासन देना चाहते हैं तो मंत्री और विधायक प्रतिनिधि को अविलंब गिरफ्तार करवाकर जेल में डाले. उन्होंने कहा कि इस मामले की उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से जांच करायी जानी चाहिए. अगर ऐसा नहीं होता है और मामले की लीपापोती का प्रयास किया जाता है तो माना जाएगा कि सब कुछ मुख्यमंत्री के संरक्षण में हो रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ब्रेकिंग: CM ने बुंडू के तत्कालीन बीडीओ ललन कुमार को सेवा से बर्खास्तगी के प्रस्ताव पर दी स्वीकृति

Next Post

मुख्यमंत्री ने हज समिति के सदस्यों के मनोनयन के प्रस्ताव को दी स्वीकृति 

Next Post
मुख्यमंत्री ने हज समिति के सदस्यों के मनोनयन के प्रस्ताव को दी स्वीकृति 

मुख्यमंत्री ने हज समिति के सदस्यों के मनोनयन के प्रस्ताव को दी स्वीकृति 

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d