BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरकार ने हवा में उड़ाए 900 करोड़ के हाथी: बाबूलाल मरांडी

by bnnbharat.com
December 8, 2019
in Uncategorized
सरकार ने हवा में उड़ाए 900 करोड़ के हाथी: बाबूलाल मरांडी

सरकार ने हवा में उड़ाए 900 करोड़ के हाथी: बाबूलाल मरांडी

Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद: झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के अंतर्गत जिले की छह विधानसभा सीटों पर चुनाव नजदीक आ गया है. इसको लेकर सभी दलों के नेता चुनाव प्रचार में जोर-शोर से लगे हुए हैं. इसी कड़ी में शनिवार को झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने जिले के गोविंदपुर के पलटनटांड़ मैदान में जनसभा को संबोधित किया.

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में रघुवर सरकार का काम कैसा रहा है, यह किसी से छुपा नहीं है. सरकार ने हवा में सिर्फ हाथी उड़ाने का ही काम किया है. यहां पर एक भी कल कारखाने नहीं खोले गए. किसान, नौजवान, मजदूर सभी आत्महत्या करने को मजबूर हैं. सरकार ने साढ़े 11 लाख से अधिक राशन कार्ड को रद्द कर दिया, जिससे लोगों को काफी कठिनाइयां हुईं. ढाई लाख से अधिक पेंशन भोगियों का पेंशन भी सरकार ने रद्द कर दिया. किसान, नौजवान, छात्र, मजदूर सभी लोग सरकार से त्रस्त हैं.

झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार ने आयुष्मान कार्ड के तहत जो कार्ड दिए हैं, उस कार्ड को लेकर अगर बड़े अस्पतालों में लोग जाते हैं तो वहां पर सीट खाली नहीं मिलती है. सरकारी अस्पतालों में इलाज में महीनों लग जाते हैं. ऐसे में झारखंड की जनता परेशान है. उन्होंने कहा कि अगर जनता झारखंड विकास मोर्चा की सरकार बनाती है, तो प्रत्येक ब्लॉक में दो-दो सरकारी अस्पताल होंगे. उन्होंने कहा कि 2001 में ही कैंसर जैसे असाध्य बीमारी के लिए सरकार ने डेढ़ लाख रुपए का प्रावधान किया था. अब अगर झाविमो की सरकार बनती है तो कैंसर के मरीज के इलाज में जितना भी खर्चा होगा, वह सारा खर्च सरकार वहन करेगी ओर मुफ्त में इलाज की जाएगी.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो एक नया कानून बनाया जाएगा और झारखंड में लगने वाले नए उद्योग धंधों में 85% लोग यहां के होंगे, यह सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार ने 900 करोड़ रुपए का हाथी हवा में उड़ा दिया है. बाबूलाल ने लोगों से सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रमेश राही और झाविमो के सभी प्रत्याशियों को जीताने की अपील की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BJP से बिदके दर्जनों कार्यकर्ता, थामा राजद का दामन

Next Post

अज्ञात ट्रक ने बाईक सवार को कुचला,घटना स्थल पर ही युवक की मौत

Next Post
अज्ञात ट्रक ने बाईक सवार को कुचला,घटना स्थल पर ही युवक की मौत

अज्ञात ट्रक ने बाईक सवार को कुचला,घटना स्थल पर ही युवक की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d