रांची:- भाजपा विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आगामी 15 दिसंबर से 23 दिसंबर तक संथालपरगना प्रमंडल के विभिन्न जिलों में सांगठनिक प्रवास पर रहेंगे,यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ने दी .
श्री शर्मा ने बताया कि श्री मरांडी 15 दिसंबर को साहेबगंज,16 को दुमका,17 को गोड्डा,18 को जामताड़ा 19 को पाकुड़20 को गोड्डा,21 को देवघर 22 को जामताड़ा और 23 दिसंबर को दुमका जिला में पार्टी द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमो में शामिल होंगे.

