BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बाबूलाल-रघुवर स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल, अर्जुन मुंडा का नाम नहीं

by bnnbharat.com
October 12, 2020
in समाचार
बाबूलाल-रघुवर स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल, अर्जुन मुंडा का नाम नहीं
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची

रांची: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत 30 वरिष्ठ नेताओं का नाम शामिल हैं. इस सूची में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का नाम शामिल हैं, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का नाम इस सूची में शामिल नहीं रहना प्रदेश भाजपा नेताओं के लिए चौंकाने वाली खबर है. हालांकि अर्जुन मुंडा के समर्थकों को उम्मीद है कि अगले दो चरणों के लिए जारी होने वाले स्टार प्रचारकों की सूची में उनका नाम जरूर होगा.

प्रदेश भाजपा संगठन में तीन प्रमुख चेहरे है. बाबूलाल मरांडी झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री रह चुके है और पार्टी से अलग होकर झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक के बैनर तले एक दशक से अधिक समय तक राजनीति करने के बाद इसी वर्ष अपनी पूरी पार्टी का विलय भाजपा में कराया था. बाबूलाल मरांडी वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में झाविमो प्रत्याशी के रूप में ही चुनाव जीत कर भाजपा में शामिल हुए थे, लेकिन उनकी पार्टी के दो अन्य विधायक प्रदीप यादव तथा बंधु तिर्की ने उनसे किनारा कर लिया और कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की. फिलहाल यह मामला विधानसभा अध्यक्ष के न्यायाधिकरण में लंबित है, इसी कारण झारखंड विधानसभा में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी और भाजपा विधायक दल के नेता होने के बावजूद बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा नहीं मिला है.

वहीं वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को अपने परंपरागत जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय से पराजित होना पड़ा. इस हार के बाद रघुवर दास को संगठन में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेवारी नहीं मिली, लेकिन हाल में जब जेपी नड्डा ने अपनी नयी टीम की घोषणा की, तो उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया.

इधर, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में खूंटी से काफी कम मतों के अंतर से चुनाव जीते अर्जुन मुंडा को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया और आदिवासी चेहरे के रूप में पेश करते हुए उन्हें जनजातीय मामलों के मंत्रालय की जिम्मेवारी दी गयी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जेएमएम प्रत्याशी बसंत सोरेन आज दुमका में करेंगे नामांकन

Next Post

मैट्रिक-इंटर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को किया गया सम्मानित

Next Post
मैट्रिक-इंटर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को किया गया सम्मानित

मैट्रिक-इंटर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को किया गया सम्मानित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d