गोड्डा(पथरगामा): बाल विकास परियोजना कार्यालय के निर्देशानुसार सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र लौगाॅय- दो में सेविका अर्चना कुमारी पोषण सखी प्रियंका भारती सहायिका गुंजन कुमारी के द्वारा गर्भवती रानी भारती की गोद भराई की रस्म की गई.
गोद भराई रस्म के इस मौके पर गांव के ही सावित्री देवी, पुष्पा देवी, सरिता देवी, अंजू देवी, बुलबुल देवी, इंदिरा देवी, फुल कुमारी देवी आदि मौजूद थी.
उधर, गंगारामपुर के आंगनवाड़ी केंद्र पर सेवका रूबी देवी के द्वारा मौसमी देवी की गोद भराई की रस्म की गई.
मौके पर सहायिका सहित पोषण सखी सुनीता कुमारी मौजूद थी.

