BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पिछड़ा वर्ग के लोग 50% आरक्षण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन

by bnnbharat.com
September 13, 2020
in समाचार
पिछड़ा वर्ग के लोग 50% आरक्षण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन
Share on FacebookShare on Twitter

जितनारायन शर्मा,

गोड्डा: पिछड़ी जाति और पिछड़ा वर्ग के लोगों को 50% आरक्षण मिले इसको लेकर शनिवार को गोड्डा जिला पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में स्थानीय नहर चौक स्थित सिद्धार्थ कोचिंग सेंटर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग संघर्ष समन्वय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष चुनचुन यादव द्वारा की गई. बतौर  अतिथि समाज से ताल्लुक रखने वाले पोड़ैयाहाट पूर्व विधायक प्रशांत मंडल, नेता प्रेमनन्दन मंडल, जेवीएम जिलाध्यक्ष घनश्याम यादव सहित जेपी आंदोलन से जुड़े नेता जयप्रकाश यादव व नेत्री ममता कुमारी मुख्य रूप से मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन कर रहे संघ के सुभाष यादव ने बारी बारी से सभी अतिथियों का परिचय कराया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रशांत मंडल ने कहा कि झारखंड में पिछड़ों के आरक्षण की सीमा को आयोग की अनुशंसा के अनुरूप 50% सरकार को कर देना चाहिए. आबादी के अनुरूप पिछड़ों को आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है, अब वक्त आ गया है कि पिछड़ा वर्ग के लोगों को उनके अधिकार के अनुरूप 50% का आरक्षण दे दिया जाना चाहिए. 

वहीं लोकप्रिय नेता प्रेम नंदन मंडल ने कहा कि राज्य गठन के उपरांत से पिछड़ों को मात्र 14% आरक्षण मिल रहा है, जबकि इनकी आबादी के अनुरूप आरक्षण की बात की जाए तो आरक्षण 54% होना चाहिए. कहा कि 20 वर्षों से लगातार पिछड़ी जाति के लोगों के आरक्षण का संवैधानिक रूप से हक मारा जा रहा है, जबकि विधानसभा चुनाव 2019 के वर्तमान सरकार की घोषणा पत्र में पिछड़ों के आरक्षण को बढ़ाने की बात कही गई थी.

बता दें कि झारखंड राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति लोकनाथ जी ने भी झारखंड राज्य में पिछड़ों को उनकी आबादी के अनुसार आरक्षण की सीमा को 50% करने की सिफारिश झारखंड सरकार से की गई है. कहा कि इसको लेकर जिला पिछड़ा वर्ग संघर्ष समन्वय समिति द्वारा जाति वर्ग से आने वाले लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा ताकि 50% आरक्षण का लाभ मिल सके. इतना ही नहीं मांगो का ज्ञापन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी सौंपे जाने की बात कही गई.

बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष घनश्याम यादव ने कहा कि इनकी मांगों को सरकार के समक्ष रखने का काम किया जाएगा. बता दें कि जिला पिछड़ा वर्ग संघर्ष समन्वय समिति द्वारा आगामी 27 सितंबर को स्थानीय सिद्धार्थ कोचिंग सेंटर में बड़ी सभा का आयोजन किया जाएगा, जहां लोग आरक्षण की मांग को लेकर अपनी बातों को रखने का काम करेंगे. बैठक में प्रफुल्ल पुष्प, ब्रह्मानंद मंडल, जय कृष्ण यादव, नवल किशोर यादव, महेंद्र नारायण यादव, बुद्धिनाथ साह सहित अन्य मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत और चीन को लेकर लद्दाख में स्थिति युद्ध के मुहाने पर

Next Post

खाद विक्रेताओं के द्वारा उचित मूल्य से ज्यादा मूल्य लेने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Next Post
खाद विक्रेताओं के द्वारा उचित मूल्य से ज्यादा  मूल्य लेने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी

खाद विक्रेताओं के द्वारा उचित मूल्य से ज्यादा मूल्य लेने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d