BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बदहाल सड़क, मुसीबत में मुसाफिर और मौज में जिम्मेदार

by bnnbharat.com
January 4, 2020
in समाचार
बदहाल सड़क, मुसीबत में मुसाफिर और मौज में जिम्मेदार
Share on FacebookShare on Twitter

मोO अरबाज,

चतरा:  जिले के सिमरिया प्रखंड के पांच किलोमीटर लंबी डाड़ी तेतरमोड ग्रामीण सड़क जर्जर हो गई है. सड़क पर अनगिनत गड्ढे हो गए हैं. बारिश की वजह से सड़क में हुए गड्ढे में पानी भर गया है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है. उक्त पथ पर आए दिन हादसे होते रहते हैं. इसी सड़क से किसान हर दिन साग सब्जी बेचने बाजार जाते हैं. बच्चे भी इसी रास्ते से स्कूल आते जाते हैं. लोगों को प्रखंड मुख्यालय पहुंचने में आधे घंटे की जगह एक घंटा लग जाता है. गांव में अगर कोई बीमार हो गया, तो उसे इलाज के लिए सिमरिया व हजारीबाग ले जाने में बहुत परेशानी होती है.

डाड़ी तेतरमोड ग्रामीण सड़क का निर्माण वर्ष 2007 में आरईओ विभाग द्वारा कराया गया था. निर्माण के बाद एक बार भी सड़क की मरम्मत नहीं हुई. 3 वर्ष से ग्रामीण जिला प्रशासन से सड़क निर्माण कराने की मांग करते आ रहे हैं. सड़क खराब होने से डाड़ी, एदला व पुण्डरा गांव पंचायत के चौथा, जातराही, खूटेरवा, एदला, तुंबापतरा, मुरवे, सहित 20 गांव के 15 हजार लोग प्रभावित हैं. उक्त गांव के लोग इस सड़क से सिमरिया, टंडवा, बगरा, जबड़ा, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची आदि शहरों में आना-जाना करते हैं. सड़क की दुर्दशा से इस क्षेत्र के लोग काफी परेशान है.

गांव के ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बहुत जर्जर हो गई है. आने जाने में बहुत परेशानी होती है. सड़क खराब रहने के कारण दूसरे गांव के लोग यहां रिश्ता करने से कतराते हैं. वहीं राजद के अल्पसंख्यक के प्रदेश सचिव ने कहा कि डाड़ी तेतरमोड मुख्य पथ है. क्षेत्र के लोगों के लिए जीवन रेखा है. इस पथ से रोजाना सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं. उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल भाजपा की सरकार रही लेकिन क्षेत्र में विकास का कार्य नहीं हुआ. अब राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार आ गई है, सरकार को एक लिखित आवेदन देकर इस मुख्य पथ को मरम्मत करने की मांग करेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ठंड के मद्देनजर गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण

Next Post

सर्दी के सितम से जिंदगी बेहाल, सरकारी कंबल की आस में गरीब

Next Post
सर्दी के सितम से जिंदगी बेहाल, सरकारी कंबल की आस में गरीब

सर्दी के सितम से जिंदगी बेहाल, सरकारी कंबल की आस में गरीब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d