MP: रीवा जिले के तहसील मुख्यालय त्योंथर से लगभग 15 किमी दूर और चाकघाट चंद्रपुर रोड मुख्य मार्ग में यूपी सीमा से लगा हुआ बसा पनासी पपौरा गांव में यहां के ग्रामीणों को खासतौर से बारिश के मौसम में कीचड़ दलदल भरे रास्ते से पपौरा गांव से मुख्य सड़क तक का सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ता है. पीसीसी सड़क की मांग को लेकर ग्रामीण कई बार मांग कर चुके हैं. लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों ने तक इनकी बात अनसुनी कर दी है. इसके चलते ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है.
पीसीसी पक्की सड़क नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में ग्रामीण गांव में कैद होकर रह जाते हैं. कई मर्तबा शिकायतें की गईं. लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. जिम्मेदारों ने भी पीसीसी सड़क के मामले में अनदेखी की है. लेकिन ग्राम पंचायत पनासी सरपंच एवं क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों ने विकास सहित पीसीसी सड़कों के मामलों में हमेशा सौतेला व्यवहार किया है. ग्रामीणों के लिए आवागमन में मानो मुश्किल भरा सफर हो जाता है. बारिश के चार माह सबसे अधिक परेशानी स्कूल आने जाने में छात्र-छात्राओं को होती है. दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए गांव से निकलकर चाकघाट चंदपुर त्योंथर आते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में विद्यार्थियों को स्कूल तक छूट जाता है. जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होता है.
यदि पक्की पीसीसी सड़क का निर्माण हो जाए, तो उनकी सह जटिल समस्या आसान हो जाएगी. वर्तमान सरकार सड़कों का जाल बिछाने की बातें करती रही, लेकिन इस पपौरा गांव को सड़क सुविधा से क्यों जानबूझकर वंचित रखा गया. कच्चे रास्ते की वजह से लोगों को सालभर कच्चे पगडंडी नुमा रास्ते से ही आना जाना करने के लिए मजबूर होना पड़ता है. आज तक पीसीसी पक्की सड़क नहीं बन सकी है. और तमाम जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारी भी चुप्पी साधे हुए है.

